मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

हथियार तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार,15 तमंचा बरामद

HO BUREAU

यूपी के मथुरा जिले में हाईवे थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान भरतपुर रोड से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान पकड़े गए व्यक्ति के कब्ज़े से पुलिस ने 15 तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं। हाईवे थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बाइक सवार हथियारों की तस्करी का काम करता है।

Police arrested arms smuggler
Police arrested arms smuggler
शेयर करें

मथुरा। यूपी के मथुरा जिले में हाईवे थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान भरतपुर रोड से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान पकड़े गए व्यक्ति के कब्ज़े से पुलिस ने 15 तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं। हाईवे थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बाइक सवार हथियारों की तस्करी का काम करता है।

वह भरतपुर रोड की ओर है। तभी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बाइक सवार को रोककर पूछताछ की तो उसने अपना नाम अजीम निवासी क्वार्सी अलीगढ़ बताया। पुलिस ने अजीम से 15 तमंचे भी बरामद किए हैं। साथ ही कारतूस और मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी से अन्य गिरोह से जुड़े लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई है।

शेयर करें