मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

हरदोई में पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

HO BUREAU

हरदोई में लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस ने छापेमारी कर अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। ये असलहा फैक्ट्री पाली इलाके में स्थित तालाब के पास बनी झोपड़ी से संचालित की जा रही थी। पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास भी है।

sp
शेयर करें

हरदोई। हरदोई में लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस ने छापेमारी कर अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। ये असलहा फैक्ट्री पाली इलाके में स्थित तालाब के पास बनी झोपड़ी से संचालित की जा रही थी। पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास भी है।

पुलिस ने इन आरोपियों के पास से बने और अधबने असलहे व भारी मात्रा में असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस लाइन में SP केशव चंद गोस्वामी ने बताया कि पाली पुलिस ने दलेलपुर पुलिया के पास एक व्यक्ति को अवैध शस्त्र के साथ पकड़। जिसने अपना नाम रामसेवक बताया जो कि रमापुर थाना पाली का रहने वाला है।

पुलिस की पूछताछ करने पर उसने बताया कि यह अवैध शस्त्र उसने ग्राम गोपालपुर के आगे एक तालाब के पास बनी झोपड़ी में व्यक्ति से खरीदा है। जिसके बाद पुलिस ने ग्राम गोपालपुर के आगे तालाब के पास बनी झोपड़ी में पहुंचे। यहां एक व्यक्ति झोपड़ी में बैठकर अवैध शस्त्रों का निर्माण कर रहा था।

पुलिस ने उस आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी का नाम सुनील लोहार है जो थाना लोनारा क्षेत्र का रहने वाला है। झोपड़ी से पुलिस ने पांच तमंचे, एक बंदूक, तीन कारतूस एवं भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों सुनील लोहार पर कुल 5 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वहीं रामसेवक पर भी 2 मामले पहले से दर्ज हैं।

शेयर करें