1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार के इनामिया हिस्ट्रीशीटर को मुठभेड़ में दबोचा, 13 साल से चल रहा था फरार

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार के इनामिया हिस्ट्रीशीटर को मुठभेड़ में दबोचा, 13 साल से चल रहा था फरार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद के सिरसागंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के हुई मुठभेड़ में 50 हजार के इनामिया बदमाश कुलदीप उर्फ कश्मीरा पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया।

By up bureau 

Updated Date

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद के सिरसागंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के हुई मुठभेड़ में 50 हजार के इनामिया बदमाश कुलदीप उर्फ कश्मीरा पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। यह बदमाश 13 साल से फरार था और 2011 से थाना सिरसागंज में वांछित चल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है।

पढ़ें :- 'सपा ने सदन में चर्चा नहीं होने दी, नकारात्मक रवैया...', CM योगी का हमला

वही घटना के बारे में जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण अखिलेश भदोरिया ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुलदीप सूरजपुर नहर के पास मौजूद है। पुलिस ने तत्परता से उसे घेरने की कोशिश की, लेकिन जैसे ही उसे रुकने का इशारा किया गया, वह भागने लगा। पुलिस टीम के पीछा करने पर उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह गिर पड़ा।गिरने के बाद बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। पुलिस की गोली से बदमाश घायल हो गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की।

एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया ने बताया कि आरोपी को पकडने के लिए पुलिस लंबे समय से प्रयासरत थी, लेकिन वह हमेशा पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो जाता था। आज मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी की गई और उसे पकड़ा गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस अब आरोपी से अन्य मामलों में पूछताछ कर रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com