1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पुलिस ने मारी लाठी बेहोश हुआ ई-रिक्शा ड्राइवर, सभी ड्राइवरो ने चौकी के बाहर काटा बवाल

पुलिस ने मारी लाठी बेहोश हुआ ई-रिक्शा ड्राइवर, सभी ड्राइवरो ने चौकी के बाहर काटा बवाल

लखनऊ के निशातगंज में पुलिस की क्रूरता का एक मामला सामने आया है यहां पुलिस की पिटाई से ई-रिक्शा ड्राइवर बेहोश हो गया। जिसके बाद सभी ड्राइवर चौकी के बाहर बवाल करने लगे।

By up bureau 

Updated Date

लखनऊ। लखनऊ के निशातगंज में पुलिस की क्रूरता का एक मामला सामने आया है यहां पुलिस की पिटाई से ई-रिक्शा ड्राइवर बेहोश हो गया। जिसके बाद सभी ड्राइवर चौकी के बाहर बवाल करने लगे। मामला बढ़ता देख मौके से पुलिस टीम पहुंची। सभी को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे ई-रिक्शा चालकों ने पुलिस पर लाठी मारकर भगाने का आरोप लगाया। ई-रिक्शा चालकों का कहना है कि पुलिस की लाठी से नूर मोहम्मद नाम का व्यक्ति बेहोश हो गया।

पढ़ें :- बाढ़ की तबाही पर भारी पड़ी रामभक्तों की आस्था, सजा चित्रकूट का रामघाट

वहीं मामले में पुलिस का कहना है कि गोपाल पुरवा चौकी क्षेत्र में अतिक्रमण (ई-रिक्शा) हटाने के दौरान एक व्यक्ति को हल्की चोटें आईं। जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। वो व्यक्ति सुरक्षित हैं और अपने परिवार के साथ हैं। उसकी मौत की खबर चलाई जा रही है, जो भ्रामक है। लाठी मारने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है और उसे तुरंत स्थानांतरित किया गया है।

पढ़ें :- मथुरा में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com