आफताब की गिरफ्तारी के बाद उसके माता-पिता भी फरार है और पुलिस उनकी भी तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है कि आफताब को उसके माता-पिता ने संरक्षण दे रखा था। जब श्रद्धा और आफताब मुंबई के वसई में रहने आए थे तब उसने आस पास के पड़ोसियों से भी मदद मांगी थी।

लेकिन, बाद में आफताब पूनावाला के माता पिता ने मामला शांत करा दिया था। बाद में वह वहां से दूसरी जगह रहने चले गए। अब दिल्ली पुलिस श्रद्धा के सिर की तलाश करने के लिए छतरपुर स्थित एनक्लेव तालाब को खाली कराने में जुटी है।

पुलिस का कहना है कि सिर मिलते ही हत्याकांड का खुलासा हो जाएगा। आज शुक्रवार को पुलिस आफताब को फ्लैट में लेकर पहुंची थी। जिसके बाद पुलिस ने क्राइम सीन रिक्रिएट किया था। जिसके बाद हिमाचल और उत्तराखंड के जंगलों में पुलिस सबूत जुटाने में लग गई।