Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. हरियाणा
  3. हरियाणाः त्यौहार की आड़ में हुड़दंगबाजी करने वाले शरारतीतत्वों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर

हरियाणाः त्यौहार की आड़ में हुड़दंगबाजी करने वाले शरारतीतत्वों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर

पुलिस अधीक्षक अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह भोरिया ने लोगों से सतर्क रहते हुए रंगों व खुशियों के पर्व होली को सुरक्षित एवं इको-फ्रेंडली मनाने का आग्रह किया है। उन्होंने जिलावासियों, पुलिस कर्मचारी/अधिकारियों सहित उनके परिवारों को होली पर्व पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व आनन्द, उमंग, हर्ष, उल्लास और एकता का त्यौहार है ।

By HO BUREAU 

Updated Date

कुरुक्षेत्र। पुलिस अधीक्षक अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह भोरिया ने लोगों से सतर्क रहते हुए रंगों व खुशियों के पर्व होली को सुरक्षित एवं इको-फ्रेंडली मनाने का आग्रह किया है। उन्होंने जिलावासियों, पुलिस कर्मचारी/अधिकारियों सहित उनके परिवारों को होली पर्व पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व आनन्द, उमंग, हर्ष, उल्लास और एकता का त्यौहार है ।

पढ़ें :- हरियाणाः दो पक्षों में जमकर चलें ईंट-पत्थर, एक की मौत, चार जख्मी, पुलिस की गाड़ी का शीशा तोड़ा

उन्होंने कहा कि होली का पर्व लोगों के जीवन में नया रंग भर कर उन्हें समाज में प्रेम और सद्भाव से रहने के लिए प्रेरित करता है। होली के इस त्योहार को इको-फ्रेंडली तरीके से मनाना बेहतरीन कदम होगा। रंगों के इस पर्व पर नागरिक रासायनिक रंगों की जगह प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करते हुए बहुमूल्य पानी की बर्बादी से भी हर हाल में बचें।

पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह भोरिया ने कहा कि हमें इस पावन पर्व के अवसर पर जिला में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। त्यौहार की आड़ में हुड़दंगबाजी करने वाले शरारतीतत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। होली पर्व के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पर्याप्त व्यापक प्रबंध किए हैं। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर नजर रखने के लिए विशेष बैरिकेड्स लगाकर नाकाबंदी करके चेकिंग के आदेश जारी किए गए हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com