Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः राम मंदिर का विरोध करने पर कांग्रेस को सबक सिखाएगी जनता, चमारिया में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ कार्यक्रम

हरियाणाः राम मंदिर का विरोध करने पर कांग्रेस को सबक सिखाएगी जनता, चमारिया में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ कार्यक्रम

हरियाणा भाजपा के प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब चमारिया गांव में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब, पिछड़े व कमजोर वर्ग के लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए जनकल्याणकारी नीतियों को गांव व वार्ड स्तर पर पात्र लोगों के घर द्वार तक पहुंचा दिया है।

By Rakesh 

Updated Date

रोहतक। हरियाणा भाजपा के प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब चमारिया गांव में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब, पिछड़े व कमजोर वर्ग के लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए जनकल्याणकारी नीतियों को गांव व वार्ड स्तर पर पात्र लोगों के घर द्वार तक पहुंचा दिया है।

पढ़ें :- हरियाणाः सैकड़ों युवाओं ने थामा कांग्रेस का ‘हाथ’, पूर्वमंत्री ने पार्टी का पटका पहनाकर किया सभी का स्वागत, कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा

कहा कि राम मंदिर का विरोध करने पर कांग्रेस को जनता सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही जात-पात से ऊपर उठकर महिला सशक्तिकरण, किसान उत्थान, नौजवानों को रोजगार व गरीबों को सबल बनाने की राजनीति की है। जबकि इसके विपरीत कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए सदैव हुई जाति-पात के आधार पर समाज को बांटने व परिवारवाद की राजनीति को बढ़ावा दिया है।

केवल विकास की राजनीति करते हैं पीएम मोदीः बिप्लब कुमार देब 

बिप्लब कुमार देब ने कहा कि पीएम मोदी केवल विकास की राजनीति करते हैं। यही कारण है कि मोदी आज सबके दिलों में बसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश में वर्षों से चली आ रही कठिन से कठिन समस्याओं का समाधान किया है और आम आदमी के जीवन को सरल बनाया है।

उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के चलते ही ब्रिटिश काल के नियमों व कानून को मौजूदा सरकार ने समाप्त किया है। पहले विद्यार्थियों को अपनी स्वयं की शैक्षिक डिग्रियों को राजपत्रित अधिकारियों से सत्यापित करवाना पड़ता था। लेकिन मोदीजी ने इस व्यवस्था को समाप्त किया और विद्यार्थी अपनी शैक्षिक डिग्रियों को अब स्वयं सत्यापित कर सकते हैं।

पढ़ें :- हरियाणाः हिमाचल के लिए कांग्रेस खुद जिम्मेवार, सुनीता दुग्गल ने सिरसा लोकसभा क्षेत्र से दोबारा चुनाव लड़ने की जताई इच्छा

इस मौके पर हरियाणा के पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर की भी प्रशंसा की। डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि उन्होंने एक समय में गरीब व पिछड़े वर्ग के लोगों का नमक खाया है और अब वह इन वर्गों के कल्याण की योजनाओं को लागू करके उनके कर्ज को चुकाने का काम कर रहे हैं।

80 करोड़ से भी अधिक गरीब परिवारों को मिल रहा मुफ्त अनाज

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं के चलते ही 80 करोड़ से भी अधिक गरीब परिवारों को मुफ्त अनाज मुहैया करवाया जा रहा है। हरियाणा भाजपा के उपाध्यक्ष सतीश नांदल ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार सबका काम-सबका मान-सम्मान लेकर काम कर रही है। देश के करोड़ों परिवारों को आयुष्मान कार्ड जारी किए जा चुके हैं और हर घर गैस चूल्हा व सिलेंडर प्रदान किया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com