मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
देश

Maharashtra News:पुणे में भीषण सड़क हादसे में एक साथ टकराई 48 गाड़ियां,अनियंत्रित टैंकर के चलते हुआ हादसा

इंडिया वॉइस

Road Accident In Pune: महाराष्ट्र के पुणे जिले से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है,पुणे शहर के नवले पुल पर भीषण सड़क हादसे में 48 गाड़ियां आपस में एक-दूसरे से टकराते गईं,इस हादसे में 30 लोग घायल हो गए है,यह घटना रविवार देर शाम की है जब एक अनियंत्रित टैंकर कई वाहनों से टकरा गया

शेयर करें

Pune News:महाराष्ट्र के पुणे जिले से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है,पुणे शहर के नवले पुल पर भीषण सड़क हादसे में 48 गाड़ियां आपस में एक-दूसरे से टकराते गईं,इस हादसे में 30 लोग घायल हो गए है,यह घटना रविवार देर शाम की है जब एक अनियंत्रित टैंकर कई वाहनों से टकरा गया,पुणे फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में करीब 48 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए,अधिकारी ने कहा, “पुणे में पुणे-बेंगलुरु राजमार्ग पर नवले पुल पर एक बड़ी सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें लगभग 48 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. पुणे फायर ब्रिगेड और पुणे मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएमआरडीए) के बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं.”

भीषण सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद पुणे फायर ब्रिगेड और पुणे मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी की बचाव टीमें मौके पर पहुंच गई हैं. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, एक टैंकर के ब्रेक फेल हो गए और वह कई वाहनों से टकरा गया. दुर्घटना के दौरान, जो कथित तौर पर रात 9 बजे हुई, तेल सड़क पर फैल गया, जिससे सड़क पर फिसलन बढ़ गई और इसके चलते गाड़ियां आपस में टकराने लगीं.

हादसे के कारण हाईवे पर, सतारा से मुंबई जाने वाली सड़क पर ट्रैफिक जाम हो गया है. करीब 2 किलोमीटर से अधिक लंबा ट्रैफिक जाम की सूचना मिली है. इस घटना में कई लोगों के घायल होने की आशंका है. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे के बाद भारी संख्या में भारी भीड़ एकत्रित हो गई थी. पुणे सिटी पुलिस के ट्रैफिक डीजी ने बताया कि इस हादसे में 6 लोग घायल हो गए.

शेयर करें