मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बड़ी खबर

Punjab Election : कौन बनेगा AAP का सीएम उम्मीदवार? आप ने फोन नंबर जारी कर मांगी जनता से राय

इंडिया वॉइस

आम आदमी पार्टी ने पंजाब में एक नंबर जारी कर जनता से राय मांगी है कि उन्हें प्रदेश में किसे सीएम उम्मीदवार के रूप में देखना है?

शेयर करें

चंडीगढ़, 13 जनवरी। आम आदमी पार्टी की ओर से सीएम चेहरे पर होने वाले मुकाबले को एक नया मोड़ दिया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल पंजाब के दौरे पर आए थे जहां उन्होंने गुरुवार एक फोन नंबर जारी कर जनता से सीएम चेहरे के लिए वोटिंग करना का आग्रह किया है।

पंजाब के दौरे पर आए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राज्य में अभी तक राजनीतिक दल एक कमरे में बैठकर सभी अहम फैसले लिया करते थे। लेकिन आज की राजनीति में जनता ही सब तय करेगी।  केजरीवाल ने कहा हम पुरानी परंपरा को बदलेंगे, पहले हमारी पार्टी भगवंत मान को सीएम के लिए घोषित करने वाले थे, लेकिन भगवंत मान ने कहा कि आप इसका फैसला जनता से कराएं। इसके चलते पार्टी ने पंजाब की जनता लिए एक फोन नंबर (7074870748) जारी किया है, जिस पर कॉल कर जनता अपने नए सीएम के लिए नाम बता सकती है।

फिलहाल ये नंबर 17 जनवरी तक चालू रहेगा। पंजाब के लोग इस नंबर पर फोन या मैसेज करके आम आदमी पार्टी को सीएम चेहरा का सुझाव दे सकते हैं। आम आदमी पार्टी पंजाब के ही किसी व्यक्ति को सीएम उम्मीदवार घोषित करेगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि वोटिंग प्रक्रिया 17 को बंद होने के बाद परिणाम बता दिए जाएंगे। जिस भी नेता को जनता चुनेगी, आम आदमी पार्टी उसी को अपना नया सीएम उम्मीदवार घोषित करेगी।

शेयर करें