1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Punjab Elections 2022 : BJP गठबंधन सत्ता में आई तो पंजाब में विकास का नया अध्याय शुरू होगा- प्रधानमंत्री मोदी

Punjab Elections 2022 : BJP गठबंधन सत्ता में आई तो पंजाब में विकास का नया अध्याय शुरू होगा- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पंजाब के युवाओं को नशे से बचाने और कर्ज मुक्त नये पंजाब के निर्माण के लिये मतदाताओं से वोट की अपील करते हुए कहा कि नए पंजाब के लिए NDA को वोट दें।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

जालंधर, 14 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जालंधर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाला गठबंधन सत्ता में आया तो पंजाब में विकास का नया अध्याय शुरू होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में NDA की सरकार बनने पर ‘नवा पंजाब’ कर्ज से मुक्त होगा।

पढ़ें :- देश को अपने खिलाड़ियों पर गर्व, वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता हासिल करें : PM मोदी

कांग्रेस नेतृत्व पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और उसके शीर्ष नेतृत्व पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि 2014 के पहले कांग्रेस के युवराज के कारण उनके हैलीकॉप्टर को उड़ने की अनुमति नहीं दी गई थी। उन्होंने बताया कि वो इस आयोजन के बाद त्रिपुरमालिनी देवी शक्तिपीठ में पूजा करना चाहता थे, लेकिन प्रशासन और पुलिस ने कहा कि वो व्यवस्था नहीं कर पाएंगे। ये है पंजाब सरकार की स्थिति। लेकिन मैं जल्द ही शक्तिपीठ में पूजा जरूर करूंगा।

कांग्रेस की सभी राज्य सरकारें रिमोट कंट्रोल से चलती- PM

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस को भारत के संघवाद की अवधारण के खिलाफ बताते हुए कहा कि कांग्रेस की सारी राज्य सरकारें रिमोट कंट्रोल से चलती हैं। उन्होंने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के पार्टी छोड़ने को लेकर कहा कि उन्होंने केंद्र के साथ संघवाद के हिसाब से काम किया। हम संघवाद का सम्मान करते हैं।

‘नया भारत तब बनेगा, जब इस दशक में ‘नवा पंजाब’ बनेगा’

पढ़ें :- अन्नपूर्णा योजना की किस्त जारी, PM मोदी बोले - 'बंगाल में BJP सरकार बनने के बाद अटके हुए प्रोजेक्ट को नई रफ्तार'

पीएम मोदी ने कहा कि नया भारत तब बनेगा, जब इस दशक में ‘नवा पंजाब’ बनेगा। नवा पंजाब- जिसमें विरासत भी होगी, विकास भी होगा। नवा पंजाब- जो कर्ज से मुक्त होगा। नवा पंजाब- जहां हर दलित भाई-बहन को मान मिलेगा, हर स्तर पर उचित भागीदारी मिलेगी। नवा पंजाब- जहां भ्रष्टाचार और माफियाओं के लिए जगह नहीं होगी, कानून का राज होगा।

पढ़ें :- PM मोदी के 25 साल के सेवा सफर पर दिल्ली बीजेपी का बड़ा अभियान, यमुना सफाई पर 8 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com