मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
राजस्थान

राजस्थान : कोटा में नीट की तैयारी कर रहें एक और छात्र ने की आत्महत्या

Rajasthan Bureau@indiavoice.co.in

राजस्थान के कोटा से एक दुःखद खबर सामने आई है. जहां राजस्थान के कोटा में नीट की तैयारी कर रहें एक छात्र ने आत्महत्या कर ली.छात्र कुन्हाड़ी के लैंडमार्क सिटी में उत्तम रेजीडेंसी नामक हॉस्टल में अपने कमरे में रविवार को फंदा लगाकर जान दे दी. रविवार शाम तक वह 6 से 7 घंटे कमरे से बाहर नहीं आया. घरवाले भी उसे कॉल कर रहे थे लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. ऐसे में हॉस्टल वार्डन को जानकारी दी गई.इसके बाद कमरे का गेट तोड़ा गया . शव को एमबीएस की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया गया. पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है. सोमवार को परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया. फिलहाल सुसाइड के कारण सामने नहीं आए.

Rajasthan: Another student preparing for NEET in Kota commits suicide
शेयर करें

कोटा में कोचिंग स्टूडेंटस के सुसाइड के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. कुन्हाड़ी इलाके में रविवार को एक और कोचिंग छात्र ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया. रविवार रात को घटना का पता लगने पर शव को एमबीएस अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में रखवाया गया है. पुलिस ने परिजनों को सूचना कर दी है. शुरूआती जानकारी के अनुसार रोहतक हरियाणा का रहने वाला छात्र कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था.वह एक साल से कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था.छात्र कुन्हाड़ी के लैंडमार्क सिटी में उत्तम रेजीडेंसी नामक हॉस्टल में रह रहा था.जहां वह नीट की तैयारी कर रहा था. रविवार शाम तक वह कमरे से बाहर नहीं आया. घरवाले भी उसे कॉल कर रहे थे लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. ऐसे में हॉस्टल वार्डन को जानकारी दी गई. वार्डन ने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. कुल्हाड़ी थाने के एएसआई कप्तान सिंह ने बताया कि हॉस्टल संचालक द्वारा दी गई सूचना के बाद जब मौके पर पहुंचे तो छात्र कमरे पंखे से लटका मिला.

 

5 मई को होना था नीट का एग्जाम

कोचिंग स्टूडेंट सुमित 20 साल का था ,ज हरियाणा के रोहतक का रहने वाला था. वह 1 साल से कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था. 5 मई को उसका नीट का एग्जाम था. सम्भवतयाः पढ़ाई के प्रेशर के चलते हैं ,उसने ऐसा कदम उठाया. घटना कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के लैंडमार्क सिटी की है.

ड्रॉप आउट था सुमित

डीएसपी राजेश सोनी ने बताया कि रात को साढ़े 9 बजे करीब पुलिस को सूचना मिली. पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का गेट तोड़ा तो सुमित पंखे से फांसी पर लटका हुआ था. सुमित ड्रॉप आउट था. उसने पहले भी नीट का एग्जाम दिया था. और 5 मई को उसका नीट का एग्जाम था.

बेटे को लेने आने वाले थे पिता

कुन्हाड़ी लैंडमार्क सिटी के उत्तम रेजीडेंसी में छात्र जुलाई 2023 से रह रहा था. घटना के बाद मौके पर पहुंचे एएसआई कप्तान सिंह ने बताया कि हॉस्टल संचालक से पूछताछ में सामने आया है कि आखिरी बार दिन में 3:00 बजे करीब वह खाना खाने के लिए मेस में नजर आया था, उसके बाद वह अपने कमरे में चला गया था. कप्तान सिंह बताते हैं कि छात्र ने आत्मघाती कदम उठाने के लिए करीब 8 से 10 गांठ रस्सी की गले में लगाई थी. जिस कमरे में छात्र पंखे से लटका मिला वहां हैंगिंग डिवाइस भी नहीं लगा था .जिसकी सूचना जिला प्रशासन को दी जाएगी.

पिछले साल 2023 में 29 बच्चों ने की थी आत्महत्या

नीट की तैयारी कर करें कोचिंग छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या .मृतक सुमित हरियाणा का रहने वाला था.वह कोटा में रहकर कुन्हाड़ी लैंडमार्क सिटी स्थित हॉस्टल में मेडिकल की तैयारी कर रहा था.शिक्षानगरी में इस साल की यह 9वीं घटना है. अगर पिछले साल की बात करें तो 2023 में 29 छात्रों में आत्महत्या की थी.

शेयर करें