मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
देश

राजीव गांधी हत्याकांड: दोषियों की रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को चुनौती देगी कांग्रेस

इंडिया वॉइस

कांग्रेस के सूत्रों से पता चला है कि, राजीव गांधी की हत्या के दोषियों को रिहा करने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जल्द पुनर्विचार याचिका दायर की जाएगी। तमिलनाडु की जेल से एक महिला सहित छह लोगों को रिहा किए जाने के बाद केंद्र ने भी शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर आदेश की समीक्षा करने के लिए कहा था.

शेयर करें

Rajiv Gandhi assassination: कांग्रेस ने कहा है कि वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में छह दोषियों की समय से पहले रिहाई के फैसले के खिलाफ जल्द ही सुप्रीम कोर्ट में नया पुनर्विचार आवेदन दायर करेगी। पार्टी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। केंद्र सरकार पहले इस मामले में पुनर्विचार याचिका दायर कर चुकी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजीव गांधी हत्याकांड के छह दोषियों की रिहाई के फैसले को चुनौती देते हुए जल्द ही सुप्रीम कोर्ट में नया पुनर्विचार आवेदन दायर किया जाएगा। शीर्ष अदालत ने 11 नवंबर को नलिनी श्रीहरन सहित छह दोषियों को समय से पहले रिहा करने का आदेश दिया था।

न्यायालय ने तमिलनाडु सरकार द्वारा अपराधियों की सजा में छूट की सिफारिश के आधार पर यह आदेश दिया था। न्यायालय के आदेश के बाद नलिनी के अलावा आर पी रविचंद्रन, संथन, मुरुगन, रॉबर्ट पायस और जयकुमार जेल से बाहर आ गए थे।

शेयर करें