Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. कुरुक्षेत्र में किसानों पर लाठीचार्ज से भड़के राकेश टिकैत, बड़े आंदोलन की चेतावनी

कुरुक्षेत्र में किसानों पर लाठीचार्ज से भड़के राकेश टिकैत, बड़े आंदोलन की चेतावनी

कुरुक्षेत्र में किसानों पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में हरियाणा के किसानों में आक्रोश है। किसान अलग-अलग जगहों पर सड़कों को जाम कर रहे हैं।

By Rajni 

Updated Date

नई दिल्ली। कुरुक्षेत्र में किसानों पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में हरियाणा के किसानों में आक्रोश है। किसान अलग-अलग जगहों पर सड़कों को जाम कर रहे हैं।

पढ़ें :- दिल्ली भाजपा का शिष्टमंडल पुलिस आयुक्त से मिला, केजरीवाल सरकार के मंत्रियों की सौंपी शिकायत, जांच की मांग

किसान नेता राकेश टिकैत ने भी लाठीचार्ज पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में फसल की कीमतों के उचित दाम मिले। इस मांग को लेकर सैकड़ों किसान प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया और सड़क पर प्रदर्शन करने बैठे किसानों को जबरन मारपीट कर हटा दिया।

अब इस मामले पर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि इस देश में एमएसपी पर पहला लाठीचार्ज है। अब हमें दिल्ली के आंदोलन से भी बड़ा आंदोलन करना होगा।

किसानों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर टिकैत ने कहा कि अगर लाठीचार्ज होगा तो सड़क जाम भी होगा। साथ ही पहलवानों के धरने पर भी राकेश टिकैत ने कहा कि फिलहाल केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से पहलवानों की बात हो रही है।

पढ़ें :- हरियाणाः कौशल रोजगार भंग कर बिना शर्त दी जाए पक्की नौकरी, निजीकरण पर लगे रोक
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com