1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राकेश टिकैत का ऐलान – देश में होगा एक और बड़ा आंदोलन

राकेश टिकैत का ऐलान – देश में होगा एक और बड़ा आंदोलन

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। इसमें किसानों का

By up bureau 

Updated Date

लखनऊ : भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। इसमें किसानों का शोषण हो रहा है। कहा कि देश में एक और बड़ा आंदोलन होगा। राकेश टिकैत रूडकी स्थित मंगलौर के गांव मन्नाखेडी में किसानों से मिलने पहुंचे थे।

पढ़ें :- क्वारी नदी का कहर, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न, मध्य प्रदेश को जोड़ने वाला मार्ग बंद

उन्होंने कहा, सरकार किसी की भी बने। किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ करें। क्योंकि यह कर्ज सरकार की देन है। एमएसपी गारंटी कानून, स्वामीनाथन रिपोर्ट, भूमि अधिग्रहण को लेकर मॉडल एक्ट बनाया है। तथा स्टेट को पावर दे दी और यह पावर डीएम के हाथ में है। कहा कि किसान की जमीन को लूटा जा रहा है। चाहे उसे जमीन को व्यापारी लूट रहा है या फिर प्रोजेक्ट के नाम पर। 2013 में जो कानून बनाया गया था उसको वैसे ही रखा जाए। हरियाणा के किसानों की बात करते हुए कहा कि उनका 6 साल पुराना गन्ने का भुगतान ब्याज समेत होना चाहिए।

वही उन्होने उत्तराखंड राज्य को ऑर्गेनिक राज्य घोषित करने की मांग भी उठाई। जब सिक्किम को ऑर्गेनिक घोषित किया जा सकता है तो उत्तराखंड को क्यों नहीं। चुनाव नतीजे के बारे में बोलते हुए कहा कि नतीजे के दिन यह लोग जरूर बेईमानी करेंगे। कोई भी राजा गददी से उतरना नहीं चाहता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com