मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
टेलीविजन

Rakhi Sawant Mother Death: मां जया भेड़ा के निधन के बाद फूट फूटकर रोईं राखी सावंत,आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

इंडिया वॉइस

Rakhi Sawant Mother Death:क्ट्रेस राखी सावंत के लिए शनिवार 28 जनवरी की शाम बहुत ही बुरी खबर लेकर आई.उनकी मां जया भेड़ा (जया सावंत) अब इस दुनिया में नहीं रहीं. उन्हें कुछ दिनों पहले अस्पताल में भर्ती किया गया था जिसके बाद 28 जनवरी को उन्होंने आखिरी सांस ली.

शेयर करें

Rakhi Sawant Mother Death: एक्ट्रेस राखी सावंत की मां जया भेड़ा का शनिवार की शाम निधन हो गया. ब्रेन ट्यूमर और कैंसर से वे लंबे समय से पीड़ित थीं. जया भेड़ा का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा.

शनिवार को जया भेड़ा के निधन के बाद राखी सावंत को अपनी मां के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए मुंबई ले जाते हुए देखा गया. अपनी मां को खोने (Rakhi Sawant Mother Death) के बाद राखी सावंत को बुरी तरह रोते देखा गया.

ब्रेन ट्यूमर और कैंसर से पीड़ित थीं राखी सावंत की मां

पिछले कई दिनों से राखी सावंत की मां टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल में भर्ती थीं.उन्हें ब्रेन ट्यूमर और कैंसर की शिकायत थी.राखी की मां का इलाज टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल में चल रहा था. राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी ने अभिनेत्री की मां की निधन की पुष्टि की थी. मां के आखिरी पल में राखी सावंत उनके साथ ही मौजूद थीं. राखी सावंत अब मां के निधन के बाद पूरी तरह से टूट चुकी हैं. राखी मां के पार्थिव शरीर को देख बार बार फूट फूट कर रो रही हैं.

शेयर करें