Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Ranchi : राज्यपाल से विधायक सीता सोरेन की मुलाकात, अपनी ही पार्टी पर खड़े किए सवाल- जमीन की लूट मची है, सरकार रोक नहीं रही

Ranchi : राज्यपाल से विधायक सीता सोरेन की मुलाकात, अपनी ही पार्टी पर खड़े किए सवाल- जमीन की लूट मची है, सरकार रोक नहीं रही

विधायक सीता सोरेन ने कहा कि रांची से लेकर बहरागोड़ा तक माफियाओं ने जमीन पर कब्जा कर रखा है। उनपर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। वन भूमि का अतिक्रमण किया जा रहा है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

रांची, 01 अप्रैल। शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) विधायक सीता सोरेन ने राजभवन जाकर राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात की। राज्यपाल से मुलाकात के बाद झामुमो विधायक सीता सोरेन ने कहा कि झारखंड को बने 21 साल हो गए हैं। लेकिन अब तक प्रदेश के मूलवासियों को उनका हक नहीं मिला है। सीता सोरेन ने कहा कि राज्य में जल, जंगल और जमीन की हो रही लूट से राज्यपाल को अवगत कराया गया है। उन्होंने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सामने भी बातें रखीं है, विधानसभा में भी ध्यानाकर्षण और तारांकित के माध्यम से सवाल उठाए, लेकिन एक भी जवाब नहीं मिला। सीता सोरेन ने कहा कि राज्य में भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण दिया जा रहा है।

पढ़ें :- राजस्थान में 3 बजे तक 41.51% पड़े मत , सबसे कम करौली में

आगे विधायक सीता सोरेन ने कहा कि रांची से लेकर बहरागोड़ा तक माफियाओं ने जमीन पर कब्जा कर रखा है। उनपर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। वन भूमि का अतिक्रमण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर जांच होती तो संथाल से बहरागोड़ा तक जमीन लूट का पता चलेगा। एक बार उन्होंने फिर दोहराया कि CCL के आम्रपाली परियोजना के तहत शिवपुर रेलवे साइडिंग में RKTC–BLA कंपनी ने 1.5 किमी वन भूमि का अतिक्रमण किया है। उन्होंने इसकी जानकारी सरकार को दी है पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सीता सोरेन ने राज्यपाल से ज्ञापन सौंप कर चतरा के टंडवा प्रखंड अंतर्गत आरक्षित वन क्षेत्र में बिना अनुमति जंगल की कटाई और अवैध कोयला परिवहन पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है।

पढ़ें :- मणिपुर में हिंसाः वोटिंग के दौरान पोलिंग बूथ पर फायरिंग, तीन जख्मी, तोड़ी EVM

वहीं सीता सोरेन ने कहा कि मेरे खिलाफ कोई विधायक नहीं है। मेरे खिलाफ साजिश रच और दुष्प्रचार कर बदनाम करने की कोशिश हो रही है। मेरे खिलाफ सभी आरोप बेबुनियाद और निराधार हैं। अगर पार्टी नेतृत्व के पास शिकायत गई है तो उसका कोई लिखित कागज होगा। वो लोग लिखित कागज क्यों नहीं दिखाते हैं। कोई भी विधायक मेरे खिलाफ नहीं है। कोई पत्र नहीं लिखा गया है, अगर है तो वो दिखाएं, जो विधायक बोल रहे हैं। उन्हीं में से कुछ लोग तो चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली गये थे। सबसे पहले तो दोषी वो लोग हैं, उनपर कार्रवाई करनी चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com