मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
झारखंड

Jharkhand News: उग्रवादियों ने मां विंध्यासनी स्टोन-चिप्स माइंस में की बमबाजी, खड़े दो हाइवा में लगी आग

इंडिया वॉइस

Ranchi Crime News: मंगलवार को उग्रवादियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए कांके थाना क्षेत्र के आईटीबीपी स्थित मां विंध्यासनी स्टोन-चिप्स माइंस में बमबारी की वारदात को अंजाम दिया है, हथियारबंद उग्रवादी मंगलवार को रात करीब 11 बजे 15 की संख्या में माइंस पहुंचे थे,पहले वहां तैनात सुरक्षाकर्मी को अपने कब्जे में लिया.उसके बाद उन्होने माइंस के मालिक के बारे में पूछा. जानकारी देने में विलंब करने पर सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट शुरू कर दी.

शेयर करें

Ranchi News: मंगलवार को उग्रवादियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए कांके थाना क्षेत्र के आईटीबीपी स्थित मां विंध्यासनी स्टोन-चिप्स माइंस में बमबारी की वारदात को अंजाम दिया है, हथियारबंद उग्रवादी मंगलवार को रात करीब 11 बजे 15 की संख्या में माइंस पहुंचे थे,पहले वहां तैनात सुरक्षाकर्मी को अपने कब्जे में लिया.उसके बाद उन्होने माइंस के मालिक के बारे में पूछा.जानकारी देने में विलंब करने पर सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट शुरू कर दी.

बमबारी की वजह से वहां खड़े दो हाइवा में आग लग गई. लेवी वसूलने के लिए पहुंचे टीपीसी उग्रवादियों ने दहशत फैलाने के लिए बमबाजी की घटना को अंजाम दिया है. इसके बाद लेवी पहुंचा देने की बात कह कर उग्रवादी वहां मौजूद माइंस स्टॉफ को धमकाते हुए फरार हो गए.इस घटना के बाद से क्रशर में काम कर रहे कर्मी और गार्ड डरे सहमे हुए हैं. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई. मामले में पूछताछ में ये बाते भी सामने आई है कि क्रशर कर्मियों को दो बार पहले भी धमकी भरा कॉल आया था और लेवी की मांग की गई थी.

लेवी की रकम न पहुंचने पर इस वारदात को अंजाम दिया गया है. माइंस में लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर ली है. हेडक्वार्टर एएसपी मूमल राजपुरोहित का कहना है की जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.बता दें की इससे पहले भी दो बार माइंस के स्टॉफ को टीपीसी के नाम से धमकी भरा कॉल आ चुका है. उनसे लेवी की मांग की गई थी. पुलिस से शिकायत करने पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ के क्रम में उसने फोन कर लेवी मांगने बात स्वीकारी थी.

शेयर करें