मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बॉलीवुड

सामने आई गदर-2 की रिलीज डेट, जानें कब पहुंचेगी सिनेमाघरों में

Rajni

सनीदेओल के फैंस के लिए खुश खबरी। गदर-2 की रिलीज डेट सामने आ गई है। फिल्म गदर-2 की बात करें तो यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर बनी है।

gadar-2
शेयर करें

मुंबई। सनीदेओल के फैंस के लिए खुश खबरी। गदर-2 की रिलीज डेट सामने आ गई है। फिल्म गदर-2 की बात करें तो यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर बनी है। जो 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

हालांकि इस बार तारा सिंह का प्यार अमीषा पटेल के लिए नहीं बल्कि उनके बेटे के लिए नजर आएगा, जो अपने बेटे चरणजीत को वापस लाने के लिए सनी पाकिस्तान जाएंगे।

सनी देओल और अमीषा पटेल की ‘गदर एक प्रेम कथा’ 15 जून 2001 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जो उस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। फिल्म ने सिनेमा घरों में बंपर कमाई की थी। अब 22 साल बाद एक बार फिर इसका डुप्लीकेट आ रहा हैं, जिसे गदर-2 फिल्म नाम से जाना जाएगा।

शेयर करें