साथ ही आदेश जारी करते हुए कहा गया है कि जो पारंपरिक धार्मिक जुलूस होंगे उन्हीं को प्रशासन की ओर से अनुमति दी जाएगी। इस तरह के नए आयोजनों को अनुमित देने पर शक्ति बरती जाएगी।
बता दें कि रामनवमी के मौके पर कई जगहों से हिंसा की घटनाएं सामने आई थी। मध्यप्रदेश, झारखंड, गुजरात, पश्चिम बंगाल, गोवा व कर्नाटक हिंसा हुई थी।
इस तमाम घटनाओं पर गौर करते हुए यूपी सरकार ने सतर्कता बरतते हुए ये नये आदेश जारी किये हैं। इसमें कहा गया है कि केवल पंरपरागत जुलूसों निकालने की परमिशन दी जाएगी।
आपको बता दें कि हनुमान जंयती पर दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हुई हिंसा को ध्यान में रखकर सरकार ने इस तरह का निर्णय लिया है। हालांकि दिल्ली की हिंसा में अभी तक 24 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर हिंसा से जुड़े लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल से पुलिस ने 5 तलवार व 3 पिस्तौल भी बरामद की है।
जहांगीरपुरी में हिंसा के मामले में फायरिंग करने वाले सोनू शेख को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जहांगीरपुरी में हिंसा के बाद 17 अप्रैल को सोशल मीडिया पर हमले का एक वीडियो वायरल हो रहा था, इसमें नीला कुर्ता पहने शख्स फायरिंग कर रहा था। इसकी पहचान सोनू शेख के रूप में हुई है और इसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 28 वर्षीय सोनू शेख जहांगीरपुरी के सी ब्लॉक का रहने वाला है। दिल्ली पुलिस पहले ही सोनू के भाई को हिरासत में ले चुकी है।