मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
क्षेत्रीय

झारखंड में भाषा विवाद पर लालू यादव ने कहा- विरोध कर रहे मंत्री का हम करेंगे विरोध

इंडिया वॉइस

लालू ने झारखंड में लंबे समय से भंग प्रदेश राजद कमिटी के गठन के सवाल पर कहा कि जल्द ही झारखंड में नई कमेटी का गठन कर लिया जाएगा।

Lalu yadav
शेयर करें

रांची : झारखंड में चल रहे भोजपुरी मगही, अंगिका भाषा विवाद पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। लालू ने रविवार को राजकीय अतिथिशाला में पत्रकारों की ओर से भाषा विवाद पर पूछे गए सवाल पर मंत्री जगरनाथ महतो का विरोध करते हुए कहा कि उनकी बातों में कोई दम नहीं है। हम उनका विरोध करते हैं। भोजपुरी समाज डरता नहीं है।

लालू ने कहा कि भोजपुरी मगही, अंगिका भाषा का विरोध कर रहे मंत्री का हम विरोध करते हैं। लालू ने झारखंड में लंबे समय से भंग प्रदेश राजद कमिटी के गठन के सवाल पर कहा कि जल्द ही झारखंड में नई कमेटी का गठन कर लिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि झारखंड में भोजपुरी, मगही और अंगिका को प्राथमिकता दिए जाने का विरोध झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो कर रहे हैं। जगरनाथ महतो का कहना है कि झारखंड में क्षेत्रीय भाषाओं को प्राथमिकता दिया जाना चाहिए, ना की बाहरी भाषाओं को।

शेयर करें