1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. एशिया कप 2023 को लेकर रोहित का बयान, सिर्फ एक बल्लेबाज नहीं दिला सकता जीत

एशिया कप 2023 को लेकर रोहित का बयान, सिर्फ एक बल्लेबाज नहीं दिला सकता जीत

एशिया कप 2023 को लेकर रोहित ने बयान दिया है कि सिर्फ एक बल्लेबाज जीत नहीं दिला सकता है। इसी बीच कप्तान रोहित शर्मा ने साफ कर दिया कि एक विशेष स्थान के बारे में बहस को रोकने की जरूरत है।

By Rakesh 

Updated Date

मुंबई। एशिया कप 2023 को लेकर रोहित ने बयान दिया है कि सिर्फ एक बल्लेबाज जीत नहीं दिला सकता है। इसी बीच कप्तान रोहित शर्मा ने साफ कर दिया कि एक विशेष स्थान के बारे में बहस को रोकने की जरूरत है। हमें यह पता लगाने की जरूरत है कि कौन-सा कॉम्बिनेशन अच्छा होगा।

पढ़ें :- FCRA AMENDMENT BILL 2026 : विदेशी फंडिंग पर नया कानून...क्या बदलेगा? जानिए 1976 से 2026 तक पूरी कहानी

हम सभी खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं। रोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और ईशान किशन इस स्थान के लिए सभी पॉसिबल कंटेंडर हैं। वहीं उन्हें वापसी करने वाले केएल राहुल और श्रेयस अय्यर से काफी कॉम्पीटीशन मिलेगा।

राहुल अभी भी थोड़ी परेशानी से जूझ रहे हैं। जो भारतीय क्रिकेट टीम को अतिरिक्त बढ़त प्रदान करते हैं क्योंकि वो इस पोजीशन के लिए बने बल्लेबाज हैं। साथ ही उनके विकेट कीपिंग करने से रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम को एक अतिरिक्त बल्लेबाज खिलाने का मौका मिलेगा। ऐसी स्थिति में टीम को मजबूती मिलेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com