लखनऊ। लखनऊ में समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने महंत राजू दास का पुतला फूंका। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने राजू दास के खिलाफ ‘राजू दास की दवाई, जूता चप्पल और पिटाई’ स्लोगन का नारा लगा रहे हैं। प्रदर्शन में राजू दास का पुतला फूंकते हुए उनकी तस्वीरों पर थूकते हुए भी दिखाई दे रहें है। यह प्रदर्शन हजरतगंज चौराहे पर किया गया, जहां सपा कार्यकर्ताओं ने महंत के बयान के खिलाफ पुतला फूक कर आक्रोश जताया।
ब्रेकिंग लखनऊ
महंत राजू दास के बयान पर हंगामा
सपा कार्यकर्ताओं ने महंत के बयान के खिलाफ जताया आक्रोश
कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए फूंका पुतला
हजरतगंज चौराहे पर किया गया प्रदर्शन #BREAKING #latestsnews #rajudas #MulayamSinghYadav @rajudasji99 @samajwadiparty… pic.twitter.com/YMsdGSXXIu
— India Voice (@indiavoicenews) January 22, 2025
वही बता दे अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव को लेकर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की थी। जिसको लेकर सपा के लोगों में भारी नाराजगी है। सपा नेताओं ने कहा कि महंत राजू दास के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज की जानी चाहिए और उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए।