मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत 2029 में फिर लाल किले से नजर आएंगे पीएम मोदी, नितिन नवीन बोले-सपने देखते रहें राहुल गांधी कांग्रेस-सपा के बीच सीट बंटवारे पर बनी बात, 2-3 दिन में गठबंधन का ऐलान! सीएम योगी ने मां के नाम लिखी भावुक पाती, संन्यास के बाद मां से भिक्षा मांगने के प्रसंग को किया याद इटली में सोनिया गांधी का बचपन वाला घर बनेगा म्यूजियम, भारतीय कारोबारी ने संजोईं यादें साझा विरासत को नई मजबूती देगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, अयोध्या-जनकपुर के बीच फिर जीवंत होंगे रिश्ते: सीएम नोएडा में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, पूरी बिल्डिंग आई चपेट में
खेल

तलाक के बीच सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के नए शो का ऐलान, पढ़ें

इंडिया वॉइस

सानिया मिर्जा और उनके पति शोएब मलिक के रिश्ते में दरार आ गई है। सोशल मीडिया पर दोनों के तलाक के चर्चे हो रहे हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो इस पॉवर कपल ने एक-दूसरे से तलाक भी ले लिया है।

शेयर करें

सानिया मिर्जा और उनके पति शोएब मलिक के रिश्ते में दरार आ गई है। सोशल मीडिया पर दोनों के तलाक के चर्चे हो रहे हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो इस पॉवर कपल ने एक-दूसरे से तलाक भी ले लिया है।

अचानक से सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के बीच अनबन की खबर सुनकर फैन्स भी हैरान रह गए थे। दोनों ने 12 साल पहले शादी की थी. कपल का इजहान मलिक नाम का एक बेटा भी है। शोएब और सानिया की शादी साल 2010 में हुई थी और खबरों की मानें तो सानिया अपना दुबई वाला घर छोड़ चुकी हैं। भले ही सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी रचाई हो, पर क्या आप जानते हैं एक समय में उनका नाम बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर से भी जुड़ा था।

शनिवार की रात को ओटीटी प्लेटफॉर्म उर्दूफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर नए शो की जानकारी दी। इस शो का नाम ‘द मिर्जा मलिक शो‘ है। शो का एक पोस्टर रिलीज किया गया है जिस पर सानिया और शोएब की फोटो है। दोनों साथ में पोज दे रहे हैं। पोस्टर के बैकग्राउंड में बुर्ज खलीफा दिखाई पड़ रहा है। गौरतलब है कि कपल अभी  दुबई में है। इसके साथ कैप्शन में लिखा है, ‘द मिर्जा मलिक शो जल्द ही केवल उर्दूफ्लिक्स पर।‘

नए शो के ऐलान के साथ फैन्स कन्फ्यूज हैं कि पिछले कुछ दिनों से जो खबरें फैली हैं वह महज पब्लिसिटी के लिए किया गया। एक यूजर ने लिखा, ‘क्या अलग होने की खबरें इस वजह से पब्लिसिटी स्टंट था? सानिया को ऐसा नहीं करना चाहिए था।‘ एक यूजर लिखते हैं, ‘हो सकता है शो उनकी शादी की समस्याओं से पहले शूट किया गया हो।

शेयर करें