मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरा सर्व कर्मचारी संघ, किसान के परिजनों को मुआवजा देने की मांग

Rakesh

यमुनानगर जिला लघु सचिवालय के बाहर भारती किसान यूनियन टिकैत ग्रुप के सैकड़ों किसानों व सर्व कर्मचारी संघ के सदस्यों ने शहीद किसान शुभकरण के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर काला दिवस मनाया। किसानों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध स्वरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,गृहमंत्री अमित शाह और हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का पुतला जलाया।

protest by burning effigy
शेयर करें

यमुनानगर। यमुनानगर जिला लघु सचिवालय के बाहर भारती किसान यूनियन टिकैत ग्रुप के सैकड़ों किसानों व सर्व कर्मचारी संघ के सदस्यों ने शहीद किसान शुभकरण के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर काला दिवस मनाया। किसानों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध स्वरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,गृहमंत्री अमित शाह और हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का पुतला जलाया।

मंत्रियों का पुतला जलाकर जताया विरोध

यमुनानगर जिला लघु सचिवालय के बाहर भारतीय किसान यूनियन राकेश टिकैत ग्रुप और सर्व कर्मचारी संघ के सदस्यों ने शनिवार को भाजपा सरकार के तीन बड़े मंत्रियों के पुतले जलाकर विरोध जताया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष सुखबीर कौर ने बताया कि किसानों द्वारा किए जा रहे विरोध में शुभकरण नामक युवा किसान की मौत गोली लगने से हुई है।

हम सरकार से मांग कर रहे हैं कि इस घटना की उच्चस्तरीय जांच की जानी चाहिए। जो भी इस घटना के लिए जिम्मेदार है, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले। हम गुहार लगा रहे हैं कि मृतक के परिजनों को सरकार एक करोड मुआवजा दे और उसके परिवार में से एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। मृतक किसान को शहीद का दर्जा दिया जाए।

शेयर करें