मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

यूपी में रविवार को भी खुलेंगे स्कूल, बच्चों के लिए मध्याहन भोजन के भी आदेश 

Rakesh

यूपी में रविवार (13 अगस्त) को बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में अवकाश नहीं रहेगा। यह निर्णय योगी सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ और ‘मेरी माटी- मेरा देश’ कार्यक्रमों के आयोजन के चलते लिया है।

primary school
शेयर करें

लखनऊ। यूपी में रविवार (13 अगस्त) को बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में अवकाश नहीं रहेगा। यह निर्णय योगी सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ और ‘मेरी माटी- मेरा देश’ कार्यक्रमों के आयोजन के चलते लिया है।

अन्य दिनों की भांति विद्यालय अपने समय से ही खुलेंगे। साथ ही विद्यालय में बच्चों के भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। मध्यान भोजन प्राधिकरण के आदेशानुसार ‘हर घर तिरंगा’ और ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रमों के मद्देनजर रविवार का अवकाश निरस्त किया गया है।

शेयर करें