मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

हलवाई पति को गर्लफ्रेंड संग देख चौंक गई पत्नी, अकेली ने दोनों को गिराकर पीटा, पुलिस बनी मूकदर्शक

up bureau

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में प्रेमिका के साथ घूम रहे पति को पत्नी ने पकड़कर बीच रोड जमकर पीटा।

हलवाई पति को गर्लफ्रेंड संग देख चौंक गई पत्नी, अकेली ने दोनों को गिराकर पीटा, पुलिस बनी मूकदर्शक
शेयर करें

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में प्रेमिका के साथ घूम रहे पति को पत्नी ने पकड़कर बीच रोड जमकर पीटा। पति की प्रेमिका की भी पटक-पटककर पिटाई की। वहीं पुलिस मूकदर्शक बनी देखती रही। मारपीट में घायल हुई प्रेमिका और पत्नी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जबकि पति को पुलिस थाने ले गई।

सदर कोतवाली इलाके का यह मामला है। सौहरवा तालाब का रहने वाला राहुल अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शिवांशी रेस्टोरेंट के पास घूम रहा था। तभी राहुल की पत्नी सुमन ने उन दोनों को पकड़ लिया और फिर सड़क पर ही पति राहुल और उसकी प्रेमिका की पिटाई करने लगी। मारपीट को देख मौके पर लोगों की भीड़ इक्कठा हो गई। पत्नी ने पति और उसकी प्रेमिका को पटककर और बाल नोच-नोचकर मारा। सूचना पर पहुंची पुलिस मूकदर्शक बनी पिटाई देखती रही।

शेयर करें