Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः खेत में रिटायर्ड पुलिसकर्मी का शव मिलने से सनसनी, सिर पर गंभीर चोट के निशान

हरियाणाः खेत में रिटायर्ड पुलिसकर्मी का शव मिलने से सनसनी, सिर पर गंभीर चोट के निशान

अंबाला शहर के शंभू टोल प्लाज़ा के नजदीक खेत में किन्नर का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। शिनाख्त जीआरपी से रिटायर्ड पुलिसकर्मी रविंद्र के रूप में हुई जो अब किन्नर बन चुका था। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि मृतक किन्नर के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। मौके पर  एक्टिवा स्कूटी टूटी हुई मिली। जिसमें शराब की सीलबंद एक बोतल थी।

By Rakesh 

Updated Date

अंबाला। अंबाला शहर के शंभू टोल प्लाज़ा के नजदीक खेत में किन्नर का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। शिनाख्त जीआरपी से रिटायर्ड पुलिसकर्मी रविंद्र के रूप में हुई जो अब किन्नर बन चुका था। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि मृतक किन्नर के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। मौके पर  एक्टिवा स्कूटी टूटी हुई मिली। जिसमें शराब की सीलबंद एक बोतल थी।

पढ़ें :- हरियाणाः सिरसा में 3 मार्च को कांग्रेस की जनसंदेश रैली, ऐतिहासिक भीड़ उमड़ने का दावा

मौके पर पहुंची पुलिस ने खेत में शिनाख्त के लिए शव के पास मिली एक्टिवा के नंबर की जांच की तो एक्टिवा रविंद्र कुमार के नाम पर रजिस्टर्ड पाई गई। जिसके बाद पुलिस ने रविंद्र के जानकारों को मौके पर बुलाया तो खुलासा हुआ कि खेत में मिला शव रविंद्र का ही है, जो जीआरपी से रिटायर्ड होने के बाद किन्नर बन गया था।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारों ने बताया कि रविंद्र मूलरूप से फरीदाबाद का रहने वाला था। फ़िलहाल अंबाला शहर में रहता था और कल रात रविंद्र अपने घर जाने की बात कहकर निकला था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com