मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बॉलीवुड

सफेद कुर्ते में शाहरूख पहुंचे श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर

Rakesh

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपनी आनेवाली फिल्म की रिलीज से पहले तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

shah rukh khan
शेयर करें

मुंबई। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपनी आनेवाली फिल्म की रिलीज से पहले तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

शाहरूख ने सफेद कुर्ता पायजामा में तिरूपति के दर्शन किए।इस दौरान शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना, मैनेजर पूजा ददलानी और अपकमिंग फिल्म की को-स्टार नयनतारा और उनके पति विग्नेश शिवन भी नजर आए।

बता दें कि इससे पहले शाहरुख वैष्णो देवी के दर्शन करने भी पहुंचे थे। वहां से उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक्टर नीली जैकेट और मास्क पहना हुआ था। इस दौरान शाहरुख ने अपने प्रशंसकों की ओर हाथ हिलाकर अभिवादन किया।बता दे शाहरूख की जवान 7 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है जिसकों लेकर शाहरूख के फैंस खासे उत्साहित हैं।

शेयर करें