मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

मध्य प्रदेश के पैतृक गांव में कल होगा शरद यादव का अंतिम संस्कार, कार्डियक अरेस्ट के चलते हुआ निधन

इंडिया वॉइस

शरद यादव के पार्थिव शरीर को आज सुबह 10 बजे से अंतिम दर्शन के लिए उनके दिल्ली स्थित आवास 5 A वेस्टेंड, छतरपुर फार्म, नई दिल्ली में रखा जाएगा.

शेयर करें

Sharad Yadav Death: पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के पार्थिव शरीर को उनके दिल्ली के छतरपुर में स्थित आवास पर लाया गया. शरद यादव के दामाद राज कमल राव ने बताया, ‘उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था, हम उन्हें अस्पताल ले गए. वहां पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उन्हें किडनी की समस्या थी और डायलिसिस पर थे. उनके पार्थिव शरीर को मध्य प्रदेश में उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा.आज 13 जनवरी को उनके पार्थिव शरीर को सुबह 10 बजे से अंतिम दर्शन के लिए उनके दिल्ली स्थित आवास 5 A वेस्टेंड, छतरपुर फार्म, नई दिल्ली में रखा जाएगा.शरद यादव का अंतिम संस्कार 14 जनवरी को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद स्थित उनके पैतृक गांव बंदाई में किया जाएगा.

शरद यादव 75 वर्ष के थे. उनके परिवार में उनकी पत्नी, एक पुत्री और एक पुत्र हैं. फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट के एक बयान में कहा गया है कि यादव को अचेत अवस्था में आपातकालीन वार्ड में लाया गया था. बयान में कहा गया है, ‘स्वास्थ्य जांच के दौरान, उनकी नाड़ी नहीं चल रही थी या रक्तचाप दर्ज नहीं किया गया. उपचार के सभी प्रयास नाकाम रहे. रात 10.19 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ समाजवादी नेता यादव के निधन पर शोक जताया.

शरद यादव की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक व्यक्त किया. उन्होंने एक ट्वीट में कहा, “शरद यादव के निधन से दुखी हूं. सार्वजनिक जीवन में अपने लंबे वर्षों में, उन्होंने खुद को सांसद और मंत्री के रूप में प्रतिष्ठित किया. वह डॉ. लोहिया के आदर्शों से बहुत प्रेरित थे. मैं हमेशा उनके साथ हुई अपनी बातचीत को संजोकर रखूंगा. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं.”

टैग: delhi news
शेयर करें