मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत 2029 में फिर लाल किले से नजर आएंगे पीएम मोदी, नितिन नवीन बोले-सपने देखते रहें राहुल गांधी कांग्रेस-सपा के बीच सीट बंटवारे पर बनी बात, 2-3 दिन में गठबंधन का ऐलान! सीएम योगी ने मां के नाम लिखी भावुक पाती, संन्यास के बाद मां से भिक्षा मांगने के प्रसंग को किया याद इटली में सोनिया गांधी का बचपन वाला घर बनेगा म्यूजियम, भारतीय कारोबारी ने संजोईं यादें साझा विरासत को नई मजबूती देगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, अयोध्या-जनकपुर के बीच फिर जीवंत होंगे रिश्ते: सीएम नोएडा में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, पूरी बिल्डिंग आई चपेट में
खेल

तलाक की अफवाहों के बीच शोएब मलिक ने पत्नी सानिया मिर्जा को दी जन्मदिन की बधाई- देखें पोस्ट

इंडिया वॉइस

आपको बता दें कि, तलाक की अफवाहों के बीच टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को उनके पति पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने जन्मदिन की बधाई देते हुए एक तस्वीर साझा की है।

शेयर करें

Shoaib Malik’s Post For Sania Mirza: आज Indian Tennis player सानिया मिर्जा 15 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं लेकिन आजकल सोशल मीडिया पर उनके और उनके पति पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के बीच तलाक की खबरें खूब वायरल हो रही हैं। पाकिस्तानी मीडिया तो दावा भी कर रहा है कि दोनों ने तलाक ले दिया है और जल्द ही वो इसकी घोषणा करेंगे। लेकिन तलाक की अफवाहों को साइड में रखते हुए शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की है, जो तेजी से वायरल हो रही है। इसे देखकर फैंस को लग रहा है कि शायद सानिया और शोएब के बीच अब सुलह हो चुकी है…

बता दें कि, इस समय सानिया मिर्जा अपने दुबई वाले घर में मौजूद है और उनके पति पाकिस्तान में है। इस बीच शोएब मलिक ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए अपनी पत्नी को जन्मदिन की बधाई दी और ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘आपको जन्मदिन मुबारक हो सानिया मिर्जा, आपको एक बहुत खुशहाल और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं। पूरे दिन का आनंद लें।’ इसके साथ शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा के साथ एक तस्वीर भी शेयर की। जिसमें दोनों एक-दूसरे को तरह बेहद प्यार से देखते हुए नजर आ रहे हैं। सानिया ने ब्लैक कलर की ड्रेस कैरी की हुई है, तो वहीं शोएब भी उनके साथ मैचिंग करते हुए ब्लैक कलर का कोट पहने नजर आ रहे हैं।

इससे पहले तलाक की खबरों पर विराम लगाते हुए सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने एक बड़ा ऐलान किया था। दरअसल, OTT प्लेटफॉर्म उर्दू फ्लिक्स पर कपल जल्द ही द मिर्जा मलिक शो होस्ट करने जा रहे हैं। जिसकी तस्वीर उर्दू फ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की थी। बता दें कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने 2010 में दूसरे से शादी की थी दोनों का एक बेटा इजहान भी है, जिसका जन्म अक्टूबर 2018 में हुआ था।

शेयर करें