मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत 2029 में फिर लाल किले से नजर आएंगे पीएम मोदी, नितिन नवीन बोले-सपने देखते रहें राहुल गांधी कांग्रेस-सपा के बीच सीट बंटवारे पर बनी बात, 2-3 दिन में गठबंधन का ऐलान! सीएम योगी ने मां के नाम लिखी भावुक पाती, संन्यास के बाद मां से भिक्षा मांगने के प्रसंग को किया याद इटली में सोनिया गांधी का बचपन वाला घर बनेगा म्यूजियम, भारतीय कारोबारी ने संजोईं यादें साझा विरासत को नई मजबूती देगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, अयोध्या-जनकपुर के बीच फिर जीवंत होंगे रिश्ते: सीएम नोएडा में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, पूरी बिल्डिंग आई चपेट में
खेल

Singapore Open 2022 : सिंगापुर ओपन में पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, चीनी खिलाड़ी को हराकर पहली बार जीता खिताब

इंडिया वॉइस

Singapore Open 2022 : भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने एक बार फिर से इतिहास रच दिया है। सिंगापुर ओपन 2022 में उन्होंने फाइनल मुकाबले में चीन की खिलाड़ी को हराकर खिताब अपने नाम किया।

शेयर करें

नई दिल्ली, 17 जुलाई 2022। भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने सिंगापुर ओपन 2022 के फाइनल में चीनी खिलाड़ी वांग जी यी को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। सिंधु ने तीन सेट तक चले फाइनल मुकाबले में चीनी खिलाड़ी को 21-9, 11-21, 21-15 से शिकस्त दी। इस साल यह सिंधु का तीसरा खिताब है।

पीवी सिंधु ने पहली बार सिंगापुर ओपन का खिताब अपने नाम किया है। वह यह खिताब जीतने वाली तीसरी भारतीय हैं। उनसे पहले साइना नेहवाल ने 2010 और बी. साई प्रणीत ने 2017 में यह टूर्नामेंट जीता था।

फाइनल मुकाबले में भारतीय स्टार पीवी सिंधु ने चीन की खिलाड़ी वांग जी यी के खिलाफ अच्छी शुरुआत की। उन्होंने पहला गेम 21-9 के अंतर से अपने नाम किया। इसके बाद चीनी खिलाड़ी ने वापसी करते हुए 21-11 से दूसरा सेट जीता। तीसरे सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ, लेकिन अंत में सिंधु ने 21-15 के अंतर तीसरा गेम जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया।

बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएआई) ने पीवी सिंधु को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। बीएआई ने ट्वीट करते हुए लिखा पीवी सिंधु ने सिंगापुर ओपन-2022 में चीनी खिलाड़ी वांग जी यी को 21-9, 11-21, 21-15 से हराकर वर्ष का अपना तीसरा खिताब जीता। बधाई हो चैंपियन।

 

शेयर करें