Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. हरियाणा
  3. हरियाणाः सिरसा डिपो सांझा मोर्चा ने महाप्रबंधक को सौंपा मांगपत्र, समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा

हरियाणाः सिरसा डिपो सांझा मोर्चा ने महाप्रबंधक को सौंपा मांगपत्र, समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा

सिरसा डिपो यूनियन कार्यालय में सांझा मोर्चा की मीटिंग सिरसा डिपो सांझा मोर्चा के नेता पृथ्वी सिंह चाहर, रिछपाल सिंह संधू, सीता सिंह, निर्दोष कुमार कुलड़िया, अमरजीत, चमन लाल स्वामी, लादूराम व आत्माराम बैनीवाल की संयुक्त अध्यक्षता में हुई। इसके बाद महाप्रबंधक नवनीत सिंह के साथ मीटिंग चली।

By HO BUREAU 

Updated Date

सिरसा। सिरसा डिपो यूनियन कार्यालय में सांझा मोर्चा की मीटिंग सिरसा डिपो सांझा मोर्चा के नेता पृथ्वी सिंह चाहर, रिछपाल सिंह संधू, सीता सिंह, निर्दोष कुमार कुलड़िया, अमरजीत, चमन लाल स्वामी, लादूराम व आत्माराम बैनीवाल की संयुक्त अध्यक्षता में हुई। इसके बाद महाप्रबंधक नवनीत सिंह के साथ मीटिंग चली।

पढ़ें :- हरियाणाः सिरसा में मांगों को लेकर किसानों का धरना जारी

मीटिंग में कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान सिरसा डिपो व कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर 20 सूत्रीय मांग पत्र भी महाप्रबंधक को सौंपा गया। महाप्रबंधक ने जल्द से जल्द समस्याओं का हल करवाने का आश्वासन दिया। वहीं सांझा मोर्चा से जुड़े नेताओं ने चेतावनी भी दी कि समस्याओं का जल्द हल नहीं हुआ तो तुरंत बैठक कर आगामी रणनीति बनाई जाएगी।

पृथ्वी सिंह चाहर ने बताया कि प्रमुख मांगों में रोडवेज डिपो में नहर के पानी की सप्लाई की व्यवस्था करना, नई वॉशिंग मशीन लगवाना, वर्कशॉप के सीवरेज ब्लॉक को दुरुस्त करवाना, सभी रूटों का सर्वे करवाकर किलोमीटर जोड़ना आदि शामिल हैं। इस मौके पर विकास कुमार, सुरेंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमार, सतपाल सिंह रानियां सहित अन्य कर्मचारी नेता उपस्थित थे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com