मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः मिनी स्टेडियम में अराजकतत्वों का डेरा, एडीएम को सौंपा ज्ञापन

Desk

कालाढूंगी के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में स्वीकृत मिनी स्टेडियम का काम कछुआ गति से होने पर क्षेत्रीय विकास एवं स्पोर्ट्स समिति के सदस्यों और खिलाड़ियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। क्षेत्रीय विकास एवं स्पोर्ट्स समिति के सदस्यों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम रेखा कोहली को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि इस स्वीकृत स्टेडियम मैदान में असमाजिक तत्वों का डेरा रहता है।

mini stadium
mini stadium
शेयर करें

कालाढूंगी। कालाढूंगी के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में स्वीकृत मिनी स्टेडियम का काम कछुआ गति से होने पर क्षेत्रीय विकास एवं स्पोर्ट्स समिति के सदस्यों और खिलाड़ियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। क्षेत्रीय विकास एवं स्पोर्ट्स समिति के सदस्यों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम रेखा कोहली को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि इस स्वीकृत स्टेडियम मैदान में असमाजिक तत्वों का डेरा रहता है।

कांच की बोतल फोड़ दी जाती हैं। जिस वजह से बच्चों के खेल अभ्यास में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार खेल अभ्यास करने वाले बच्चे चोटिल भी हो चुके हैं। इसी के साथ यहां न बच्चों के लिए पानी की व्यवस्था है और ना ही शौचालय की। जिस कारण बच्चे परेशान रहते हैं। स्टेडियम मैदान के मुख्य गेट को भी किसी के द्वारा तोड़ दिया गया है। जिसको देखने वाला कोई नहीं है। जिस कारण क्षेत्रीय विकास एवं स्पोर्ट्स समिति द्वारा स्टेडियम के निर्माण कार्य को भी जल्द पूर्ण कराए जाने की मांग की गई।

शेयर करें