मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

बाराबंकी में विहिप और बजरंग दल ने फूंका आतंकवाद का पुतला, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा

HO BUREAU

जम्मू-कश्मीर में धार्मिक यात्रा पर निकले हिंदू श्रद्धालुओं पर 9 जून को आतंकी हमले से आक्रोशित विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शहर में आंतकवाद का पुतला फूंका और नारेबाजी की। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

memorandum addressed to the President was submitted to the District Magistrate
memorandum addressed to the President was submitted to the District Magistrate
शेयर करें

बाराबंकी। जम्मू-कश्मीर में धार्मिक यात्रा पर निकले हिंदू श्रद्धालुओं पर 9 जून को आतंकी हमले से आक्रोशित विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शहर में आंतकवाद का पुतला फूंका और नारेबाजी की। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

मालूम हो कि बीते  9 जून को श्रद्धालुओं से भरी बस माता वैष्णों देवी कटरा से शिवखोड़ी धाम जा रही थी। तभी घात लगाए बैठे आतंकियों ने बस पर हमला कर दिया था। हमले के दौरान बस अनियंत्रित होकर गहरे खाई में गिर गई थी। इस हादसे में कई श्रद्धालुओं की जान चली गई थी। इसमें उत्तर प्रदेश के कई जिलों के श्रद्धालु शामिल थे।

इस घटना से आक्रोशित विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल  के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शहर के पटेल तिराहे पर आतंकवाद का पुतला फूंका और जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बृजेश वैश्य, नेहा मिश्रा, राजकुमार,  रविनन खजांची, विनय वर्मा, जयपाल यादव समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें