अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को चुनाव होना है। अलीगढ़ सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बिजेंद्र सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने जिला प्रशासन पर जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं को पर्चियां नहीं बांटे जाने का आरोप लगाया है।
गठबंधन के प्रत्याशी द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पर पांच विधानसभाक्षेत्रों में गरीब तबके के मतदाताओं के पास पर्चियां नहीं बांटे जाने को लेकर धरना प्रदर्शन किए जाने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई।
सूचना मिलते ही जिलाधिकारी समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जहां जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे गठबंधन के प्रत्याशी को डीएम ने मतदाताओं के पास 21 अप्रैल तक हरसंभव पर्चियां पहुंचने का आश्वासन देते हुए मामले को शांत कराया।