मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः सर्वजन दिव्यांग कल्याण समिति ने राज्यपाल को सौंपा मांगपत्र, दिव्यांगों के हितों का मुद्दा उठाया

Desk

सर्वजन दिव्यांग कल्याण समिति के अध्यक्ष शंकर लाल ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात कर 6 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। उन्होंने दिव्यांगजनों के हितों को लेकर कई मुद्दे राज्यपाल के समक्ष उठाए। उन्होंने राज्यपाल से कहा कि प्रदेश में जल्द से जल्द दिव्यांग आयोग का गठन किया जाए।

Uttarakhand: Sarvajan Divyang Kalyan Samiti submitted demand letter to the Governor
Uttarakhand: Sarvajan Divyang Kalyan Samiti submitted demand letter to the Governor
शेयर करें

लालकुआं। सर्वजन दिव्यांग कल्याण समिति के अध्यक्ष शंकर लाल ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात कर 6 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। उन्होंने दिव्यांगजनों के हितों को लेकर कई मुद्दे राज्यपाल के समक्ष उठाए। उन्होंने राज्यपाल से कहा कि प्रदेश में जल्द से जल्द दिव्यांग आयोग का गठन किया जाए।

साथ ही दिव्यांग सलाहकार बोर्ड की उच्च स्तरीय जांच कर अपात्र लोगों को बाहर करने और पत्र दिव्यांगों की भर्ती करने की कार्रवाई अमल में लाई जाए। सभी विभागों में सभी कैटेगरी के बैकलॉग पदों को यथाशीघ्र भरा जाए। उन्होंने कहा कि दिव्यांग श्रेणी 7 से 21 की गयी है जो वास्तविक दिव्यांगों के साथ अन्याय है। उस पर पुनर्विचार किया जाए या फिर आरक्षण बढ़ाया जाए।

इसके अलावा दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का संचालन संपूर्ण उत्तराखंड में सिर्फ पात्र दिव्यांगों को ही दिया जाए। उन्होंने दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 का प्रचार प्रचार कर ऑफिस, थाने चौकी में साइन बोर्ड एवं अधिकारियों को दिव्यांगों का अधिकार जमीन स्तर पर देने के आदेश दिए जाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि राज्यपाल से ने आश्वस्त किया है कि वह इस मामले को लेकर जल्द मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे और दिव्यांगजनों को यथाशीघ्र न्याय दिलाने का काम करेंगे।

शेयर करें