Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. आशिकी-3 के लिए कास्ट हो सकती हैं साउथ एक्ट्रेस आकांक्षा शर्मा

आशिकी-3 के लिए कास्ट हो सकती हैं साउथ एक्ट्रेस आकांक्षा शर्मा

आशिकी फ्रंचाइज की तीसरी फिल्म जल्द ही अनाउंस होने वाली है ऐसे में आशिकी-3 की लीड एक्ट्रेस के लिए मेकर्स की तलाश जारी हैं।इस हंटिग के दौरान बॉलीवुड से कई नाम सामने आ रहे हैं लेकिन खबर ये भी हैं कि आशिकी 3 में कार्तिक आर्यन के अपोजिट साउथ एक्ट्रेस(कन्नड़) आकांशा शर्मा को कास्ट किया जा सकता है।

By Rakesh 

Updated Date

मुंबई। आशिकी फ्रंचाइज की तीसरी फिल्म जल्द ही अनाउंस होने वाली है ऐसे में आशिकी-3 की लीड एक्ट्रेस के लिए मेकर्स की तलाश जारी हैं।इस हंटिग के दौरान बॉलीवुड से कई नाम सामने आ रहे हैं लेकिन खबर ये भी हैं कि आशिकी 3 में कार्तिक आर्यन के अपोजिट साउथ एक्ट्रेस(कन्नड़) आकांशा शर्मा को कास्ट किया जा सकता है।

पढ़ें :- हरियाणाः चण्डीगढ़ में जल्द खुलेगा सेंसर बोर्ड का क्षेत्रीय सुविधा कार्यालयः अनुराग ठाकुर

आशिकी- 3 के मेकर्स ने कार्तिक आर्यन के अपोजिट आकांक्षा शर्मा को कास्ट करने का मन बनाया है। जिसकों लेकर आकांक्षा  मेकर्स से इस सिलसिले में कई बार मुलाकात भी कर चुकी हैं। ऐसे  में माना जा रहा हैं कि अगर सब कुछ ठीक रहता है, तो आकांक्षा आशिकी 3 में कार्तिक आर्यन की हिरोइन होंगी। हालांकि, अभी तक इसे लेकर कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई हैं।

आशिकी-3 की अनाउंसमेंट के बाद से ही फिल्म की लीडिंग लेडी को लेकर बज बना हुआ है।जिसके तहत श्रद्धा कपूर, टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट, सारा अली खान, कटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण समेत कई एक्ट्रेस का नाम सामने आ चुका है।लेकिन अभी तक किसी भी नाम पर मुहर नहीं लगाई गई है।

हालांकि आकांक्षा के नाम को लेकर लोगों का कहना है कि भट्ट कैंप ने हमेशा ही नए चेहरे के साथ फिल्म बनाई हैं इसलिए आकांक्षा का नाम फाइनल हो सकता हैं क्योंकि बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए वो नया चेहरा होंगी।

पढ़ें :- हरियाणः एक्ट्रेस व मॉडल पूनम पांडे की मौत, इस बीमारी ने छीन ली जिंदगी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com