1. हिन्दी समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2022
  3. सपा ने की EC से शिकायत, कई बूथों पर लगाये गड़बड़ी के आरोप

सपा ने की EC से शिकायत, कई बूथों पर लगाये गड़बड़ी के आरोप

सपा ने इस मामले में मुख्य निर्वाचन आयुक्त से लिखित शिकायत की है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण का चुनाव हो रहा है इसी बीच आज आज 9 जिलों की 55 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसी बीच समाजवादी पार्टी ने सहारनपुर में कई बूथों पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। सपा ने इस मामले में मुख्य निर्वाचन आयुक्त से लिखित शिकायत की है।

पढ़ें :- "Bihar Election 2025: पटना में RJD कार्यालय में हुई महागठबंधन नेताओं की अहम बैठक, चुनावी रणनीति पर मंथन"

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अरविन्द कुमार सिंह ने सोमवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त से लिखित शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि विधानसभा क्षेत्र-01 की बेहट की बूथ संख्या 170 पर गड़बड़ी मिली है। इसके अतिरिक्त बूथ संख्या 377 पर वोट डालने जाने वाली जिन महिलाओं को यह कहकर भगाया जा रहा है कि उनका वोट पड़ चुका है। बूथ संख्या 403 पर भी गड़बड़ी मिली है। अरविन्द सिंह ने पत्र में मुख्य निर्वाचन आयुक्त से लिखित शिकायत कर निष्पक्ष चुनाव कराये जाने की मांग की है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में 403 विधानसभा सीट के लिए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को हो चुका है, दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी यानी आज हो रहा है , तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा 23 फरवरी, पांचवा चरण 27 फरवरी, छठा 3 मार्च और सातवें और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को होगा और मतगणना 10 मार्च को होगी।

पढ़ें :- Gujarat CM Oath ceremony: भूपेंद्र पटेल ने लगातार दूसरी बार सीएम पद की शपथ ली, PM नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री समेत कई बड़े नेता मौजूद
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com