मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
खेल

Sports Authority Of India : कोरोना के कारण साई ने अपने 67 प्रशिक्षण केंद्रों को बंद करने का किया फैसला

इंडिया वॉइस

यह निर्णय विभिन्न राज्यों द्वारा एथलीटों की सुरक्षा के लिए खेल गतिविधियों को निलंबित करने के निर्देशों के मद्देनजर भी आया है। समय आने पर स्थिति की समीक्षा करने के बाद प्रशिक्षण केन्द्रों को फिर से खोला जाएगा

शेयर करें

नई दिल्ली : भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने देश में कोविड-19 के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए अपने 67 प्रशिक्षण केंद्रों को बंद करने का फैसला किया है।

एक आधिकारिक बयान में साई ने कहा, “कोविड 19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए, भारतीय खेल प्राधिकरण ने देश भर में 67 साई प्रशिक्षण केंद्रों को बंद करने का फैसला किया है।”

बयान में आगे कहा गया, “यह निर्णय विभिन्न राज्यों द्वारा एथलीटों की सुरक्षा के लिए खेल गतिविधियों को निलंबित करने के निर्देशों के मद्देनजर भी आया है। समय आने पर स्थिति की समीक्षा करने के बाद प्रशिक्षण केन्द्रों को फिर से खोला जाएगा।”

24 घंटे में 1,79,723 नए कोविड-19 मामले 

सोमवार को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में 1,79,723 नए कोविड-19 मामले आए हैं, जिससे देश में दैनिक सकारात्मकता दर 13.29 प्रतिशत हो गई।

कोरोनावायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट के अब तक कुल 4,033 मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक (1,216) मामले सामने आए हैं, इसके बाद राजस्थान (529) और दिल्ली (513) का स्थान है। नए वेरिएंट से संक्रमित करीब 1,552 मरीज ठीक हो चुके हैं।

टैग: Covid 19
शेयर करें