Booking.com
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी एटीएस को बड़ी सफलताः पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाला गिरफ्तार

यूपी एटीएस को बड़ी सफलताः पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाला गिरफ्तार

यूपी की राजधानी लखनऊ में यूपी एटीएस को बड़ी सफलता मिली है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करते शख्स को गिरफ्तार किया गया है। छंगा नाम का व्यक्ति भारतीय नौसेना के कर्मचारियों व शिपयार्डों में काम करने वाले प्राइवेट व्यक्तियों को बहला फुसला कर और धन का लालच देकर जानकारियां ले रहा था।

By HO BUREAU 

Updated Date

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में यूपी एटीएस को बड़ी सफलता मिली है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करते शख्स को गिरफ्तार किया गया है। छंगा नाम का व्यक्ति भारतीय नौसेना के कर्मचारियों व शिपयार्डों में काम करने वाले प्राइवेट व्यक्तियों को बहला फुसला कर और धन का लालच देकर जानकारियां ले रहा था।

पढ़ें :- बरेली पुलिस ने बड़े सट्टेबाजी गिरोह का किया भंडाफोड़, सट्टा गैंग के सरगना सहित 22 लोगों गिरफ्तार

आरोपी नौसेना के गोपनीय व संवेदनशील सूचनाएं ISI को साझा कर रहा था। ATS ने बताया कि राम सिंह निवासी रमवापुर गांव थाना पिपराइच जिला गोरखपुर ISI के संपर्क में था। पाकिस्तानी महिला जासूस को खुफिया जानकारी दे रहा था। राम सिंह के बैंक खाते में फंडिंग हो रही थी।

पूछताछ में रामसिंह ने बताया कि 3 साल से फेसबुक, व्हाट्सअप के जरिए पाकिस्तानी महिला जासूस कीर्ति कुमारी के संपर्क में था। राम सिंह गोवा शिपयार्ड नेवल बेस में पार्ट टाइम वर्कर के तौर पर काम करता था।

नौसेना के युद्धक जहाजों में इनसुलेशन लगाने का काम करता था। शिपयार्ड में नेवी के युद्धक जहाज आईएनएस विक्रमादित्य, आईएनएस विक्रांत आते थे। राम सिंह ने ISI के एजेण्ट को युद्धक जहाजों की फोटो भेजी थी। जिसके बदले में ISI एजेंट ने फंडिंग की थी।

पढ़ें :- UP: संभल हिंसा मामले में सपा सांसद और विधायक के बेटे पर FIR, 25 गिरफ्तार, पांच की मौत, प्रभावित इलाकों में कर्फ्यू जैसे हालात  
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com