1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Jharkhand News : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिल झारखंड लौटे बाबूलाल मरांडी

Jharkhand News : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिल झारखंड लौटे बाबूलाल मरांडी

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलकर लौट आए हैं। उन्होंने बताया कि अमित शाह ने पार्टी के कार्य से जुड़े कई मुद्दों पर निर्देश दिये हैं।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

झारखंड, 16 जुलाई 2022। कुछ दिनों पहले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को दिल्ली बुलाया गया था। इस दौरे में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ उनकी बैठक हुई। फिलहाल बाबूलाल मरांडी झारखंड वापस लौट आए हैं। अपने दिल्ली दौरे के बारे में उन्होंने बताया कि केंद्रीय सरकार की ओर से राज्य में बढ़ते भ्रष्टाचार को कम करने का संदेश दिया है।

पढ़ें :- Jharkhand में वेतन संकट: कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई बैठक में बाबूलाल मरांडी ने अपने राज्य की वर्तमान राजनैतिक स्थितियों के बारे में चर्चा की। साथ ही उन्होंने बताया कि राज्य में जामताड़ा व कई मुस्लिम बहुल इलाकों के स्कूलों में साप्ताहिक अवकाश रविवार की जगह पर शुक्रवार कर दिया गया है, कई विद्यालयों के नामों के आगे उर्दू शब्द लिख दिया गया है। इसके अलावा गढ़वा के एक विद्यालय में छात्रों के हाथ जोड़कर प्रार्थना करने की व्यवस्था को भी जबरन बदल दिया गया है। इस मुलाकात में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार की घटना को कम किया जाए। साथ ही आगे की कई महत्वपूर्ण रणनीति पर चर्चा हुई।

पढ़ें :- BJP मुख्यालय में रणनीतिक बैठक: जे.पी. नड्डा की अध्यक्षता में महासचिवों के साथ चुनावी समीक्षा
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com