1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs SA :भारतीय टिम विश्व कप से पहले आखिरी बार उतरेगी मैदान मे ,हो सकते हैं ये बदलाव

IND vs SA :भारतीय टिम विश्व कप से पहले आखिरी बार उतरेगी मैदान मे ,हो सकते हैं ये बदलाव

India vs South Africa 3rd T20: विश्व कप से पहले आज टिम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान मे आज आखिरी बार उतरेगी,इंदौर के होलकर स्टेडियम मे 3rd T20 मैच खेला जाएगा,पहले ही भारत दो मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुका है

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

India vs South Africa 3rd T20: विश्व कप से पहले आज टिम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान मे आज आखिरी बार उतरेगी,इंदौर के होलकर स्टेडियम मे 3rd T20 मैच खेला जाएगा,पहले ही भारत दो मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुका है,रोहित शर्मा की टिम तीसरे टी20 मैच मे आखिरी बार आदर्श टीम संयोजन तलाशने का प्रयास करेगी,गुवाहाटी T20 मे दीपक चाहर के अलावा सभी गेंदबाज महंगे साबित हुये है,टीम की सबसे बड़ी चिंता गेंदबाजी है, विश्व कप से जसप्रीत बुमराह के बाहर होने के साथ ही प्रबंधन की समस्या बढ़ गई है। दक्षिण अफ्रीका सीरीज में बुमराह की जगह चुने गए मोहम्मद सिराज यदि ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए संभावित खिलाड़ी हैं, तो उन्हें तीसरे टी20 में खिलाना चाहिए

पढ़ें :- Manu Bhaker बयान पर विवाद, खेलों पर उठे सवाल

भारतीय समयानुसार यह मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा इससे पहले 6.30 पर टॉस होगा,भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सूत्रों के अनुसार लोकेश राहुल और विराट कोहली को इंदौर टी20 के लिए आराम दिया गया है। इस स्थिति में विश्व कप टीम के अतिरक्ति खिलाड़ी श्रेयस अय्यर भी एकादश में जगह पा सकते हैं

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com