1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. BJP vs Congress: राहुल गांधी के बयान पर सियासत हुई तेज, संसद से सड़क तक संग्राम

BJP vs Congress: राहुल गांधी के बयान पर सियासत हुई तेज, संसद से सड़क तक संग्राम

राहुल गांधी ने विदेश में जाकर जो बयान दिया था उससे सियासत तेज हो गई है सता पक्ष लगातार राहुल गांधी को माफी मांगने के लिए कह रही है.

By Shahi 

Updated Date

राहुल गांधी के बयान को लेकर बीजेपी लगातार हमलावर है सदन में सिर्फ एक ही मांग उठ रही है कि राहुल गांधी सदन में आकर माफी मांगे…केंद्रीय मंत्री पीयुष गोयल ने राहुल सदम में कहा कि राहुल अपने बयान के लिए सदम में आए और माफी मांगे तो वहीं गिरीराज सिंह का कहना है कि राहुल गांधी पर देशद्रोह का केस दर्ज होना चाहिए.

पढ़ें :- भारत-चीन सीमा स्थिति पर ITBP के DG शत्रुजीत कपूर के बयान को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

 

बयान के विरोध के बीच राहुल पहुंचे संसद

आज संसद की कार्यवाही पिछले चार दिनों से चल रही है आज संसद की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए राहुल गांधी भी पहुंचे थे, लेकिन इससे पहले राहुल गांधी संसद की कार्यवाही में हिस्सा लेते दोनों ही सदनों की कार्यवाही शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई….इस दौरान राहुल गांधी से सदन के बारे में पूछा गया तो राहुल गांधी ने कहा कि मैनें विदेश में कुछ देश विरोधी नहीं कहा है मुझे बोलने का मौका मिलेगा तो मैं बोलुंगा अपनी बात रखुंगा.

 

पढ़ें :- Delhi : प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ तो दिया थप्पड़, अब खेद व्यक्त करना पड़ गया, Video वायरल

नहीं मांगेंगे राहुल माफी

एक तरफ जहां लगातार सता पक्ष मांग कर रहीं है कि राहुल सदन में आकर देश से माफी मांगे तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का कहना है कि राहुल गांधी कोई माफी नहीं मागेंगे सदन में….इसके साथ ही खरगे ने दो टूक बोलते हुए कहा कि जब पीएम मोगी विदेश में जाकर देश का अपमान करते है तो क्या वह माफी मांगते है..नहीं ना तो राहुल गांधी के माफी मांगने का सवाल ही नहीं खड़ा होता है.

 

बीजेपी प्रेस कान्फ्रेंस कर साध रही राहुल पर निशाना

जहां एक ओर सदन में राहुला गांधी के बयान का मुद्दा तुल पकड़ता जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी की तरफ से लगातार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल पर निशाना साधा जा रहा है बुधवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि राहुल गांधी मोदी विरोधी होने के साथ ही देश विरोधी होते जा रहे हैं.

पढ़ें :- SIR पर आर-पार के मूड में कांग्रेस, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com