मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

बिहार बोर्डः छात्र 23 जून तक करा सकते हैं एडमिट कार्ड में सुधार

Rajni

बिहार बोर्ड की 12वीं की अगले साल आयोजित होने वाली परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे लाखों छात्र-छात्राओं के लिए राहतभरी खबर है।

bihar board
शेयर करें

पटना।बिहार बोर्ड की 12वीं की अगले साल आयोजित होने वाली परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे लाखों छात्र-छात्राओं के लिए राहतभरी खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने कक्षा 12 के छात्रों के लिए जारी डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार कराने की आखिरी तारीख को बढ़ाकर 23 जून कर दिया है। इससे पहले सुधार की आखिरी तारीख 16 जून थी।

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने कुछ समय पहले ही क्लास 10वीं के डमी एडमिट कार्ड रिलीज किए थे। ये सभी एडमिट कार्ड अगले साल आयोजित होने वाली 2024 की परीक्षाओं के लिए है।

वे छात्र जिन्होंने साल 2024 की दसवीं की परीक्षा के लिए फॉर्म भरा है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने के बाद एडमिट कार्ड को सही तरह से चेक कर लें कि कार्ड में किसी प्रकार की कोई गलती तो नहीं है। अगर कहीं गलती मिले तो उसी समय निर्धारित सीमा के अंदर ठीक करा लें। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख अब 16 जून से बढ़ाकर 23 जून कर दी गई है।

छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि बिहार बोर्ड के जरिए स्टूडेंट्स की जिन डिटेल में करेक्शन की छूट दी गई है, उनमें छात्र का नाम, माता या पिता का नाम, फोटो, जन्म-तिथि,  जाति,  धर्म,  राष्ट्रीयता, लिंग,  विषय आदि शामिल हैं।

इन विवरणों में सुधार स्टूडेंट्स के सम्बन्धित विद्यालय प्रमुख या प्रधानाचार्य द्वारा किया जाएगा। एडमिट कार्ड बीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। ऐसा करने के लिए इन दो वेबसाइट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। 1. secondary.biharboardonline.com  और 2. biharboardonline.bihar.gov.in अन्य किसी भी प्रकार के अपडेट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। यहां से आपको डिटेल मिल जाएंगे।

टैग: student
शेयर करें