मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

बिजली के तार की चपेट में आने से छात्रा की मौत, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

HO BUREAU

यूपी के बदायूं जिले में खेत से होकर गुजर रही बिजली के तार की चपेट में आने से छात्रा की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। छात्रा की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

victim family
victim family
शेयर करें

बदायूं। यूपी के बदायूं जिले में खेत से होकर गुजर रही बिजली के तार की चपेट में आने से छात्रा की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। छात्रा की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

छात्रा अपने मिर्च के खेत में घास लेने गई थी तभी हुआ हादसा। बताया जाता है कि बिजली का तार काफी नीचे होने को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष था। लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। घटना बिल्सी थाना क्षेत्र के रुदेना गांव की है।

शेयर करें