मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बॉलीवुड

सनी है डिस्लेक्सिया से पीड़ित, कभी नहीं पढ़ी स्क्रिप्ट

Rakesh

गदर-2 की अपार सफलता के बाद सनी इन दिनों दर्शकों का शुक्रिया करते दिखाई दे रहे है।एक इंटरव्यू में सनी ने बताया कि बचपन में उन्हें ठीक से पढ़ाई ना करने पर काफी मार पड़ती थी क्योंकि तब तक डिस्लेक्सिया के बारे लोगों को पता ही नहीं होता था।

SUNNY
शेयर करें

मुंबई। गदर-2 की अपार सफलता के बाद सनी इन दिनों दर्शकों का शुक्रिया करते दिखाई दे रहे है।एक इंटरव्यू में सनी ने बताया कि बचपन में उन्हें ठीक से पढ़ाई ना करने पर काफी मार पड़ती थी क्योंकि तब तक डिस्लेक्सिया के बारे लोगों को पता ही नहीं होता था।

एक्टर ने कहा कि डिस्लेक्सिक होने की वजह से ही वो पब्लिक स्पीच के दौरान नर्वस हो जाते हैं। उनके लिए टेलीप्रॉम्पटर पर लिखा हुआ पढ़ना टास्क होता है।इसके साथ ही सनी ने बताया कि उन्होने अपने 40 साल के करियर में कभी कोई स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी क्योंकि वे पढ़ ही नहीं पाते है।उन्होने हमेशा नरेशन सुनकर डायलाग तैयार किए और अपने अंदाज में उसे प्रेजेंट किया।

साथ ही सनी ने कहा कि डायलाग डिलीवर करने से ज्यादा इंपोर्टेंट है किरदार को महसूस करना और उन भावनाओं को दर्शकों तक पहुंचाना।सनी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘गदर-2’ की सफलता का जश्न मना रहे हैं। यह हाल ही में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी हिंदी फिल्म बन चुकी है। 5वें हफ्ते में चल रही इस फिल्म ने रविवार को 1.60 करोड़ की कमाई की है। 31 दिनों में इसका टोटल कलेक्शन 513.85 करोड़ रुपए हो चुका है।

शेयर करें