मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तराखंड

उत्तराखंडः स्वामी रामभद्राचार्य प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में लेंगे भाग, कहा- पूरे पांच साल मजबूती से चलेगी सरकार

HO BUREAU

तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार मजबूती के साथ 5 साल चलेगी। उन्होंने कहा कि 10 सांसद भाजपा में और आ चुके हैं और जल्दी ही भाजपा अपने बलबूते पूर्ण बहुमत प्राप्त कर लेगी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनना उनके लिए सबसे खुशी की बात है। नरेंद्र मोदी उनके मित्र हैं। वह कुशल प्रशासक तथा सफल प्रधानमंत्री हैं।

Swami Rambhadracharya
Swami Rambhadracharya
शेयर करें

हरिद्वार। तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार मजबूती के साथ 5 साल चलेगी। उन्होंने कहा कि 10 सांसद भाजपा में और आ चुके हैं और जल्दी ही भाजपा अपने बलबूते पूर्ण बहुमत प्राप्त कर लेगी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनना उनके लिए सबसे खुशी की बात है। नरेंद्र मोदी उनके मित्र हैं। वह कुशल प्रशासक तथा सफल प्रधानमंत्री हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेना राम विरोधियों, धर्म विरोधियों और राष्ट्र विरोधियों के मुंह पर तमाचा है। उन्होंने पहले भी अच्छा कार्य किया और आगे भी अच्छा कार्य करेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या तथा आसपास के क्षेत्र में भाजपा के चुनाव हारने से उन्हें बुरा लगा।

भाजपा और मोदी के साथ लोगों ने विश्वासघात किया परंतु सब धीरे-धीरे ठीक हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया है। इसलिए वह हरिद्वार में चल रही राम कथा के बीच में से समय निकालकर दिल्ली राष्ट्रपति भवन में उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। आजकल स्वामी रामभद्राचार्य जी की शिव की ससुराल कनखल में राम कथा चल रही है, जो 15 जून तक चलेगी।

शेयर करें