मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत 2029 में फिर लाल किले से नजर आएंगे पीएम मोदी, नितिन नवीन बोले-सपने देखते रहें राहुल गांधी कांग्रेस-सपा के बीच सीट बंटवारे पर बनी बात, 2-3 दिन में गठबंधन का ऐलान! सीएम योगी ने मां के नाम लिखी भावुक पाती, संन्यास के बाद मां से भिक्षा मांगने के प्रसंग को किया याद इटली में सोनिया गांधी का बचपन वाला घर बनेगा म्यूजियम, भारतीय कारोबारी ने संजोईं यादें साझा विरासत को नई मजबूती देगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, अयोध्या-जनकपुर के बीच फिर जीवंत होंगे रिश्ते: सीएम नोएडा में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, पूरी बिल्डिंग आई चपेट में
खेल

nd Vs Nz ODI Head To Head: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए तैयार, पढ़ें पूरी खबर

इंडिया वॉइस

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को ऑकलैंड में खेला जाएगा। इस सीरीज के दौरान भारत के पास वनडे रैंकिंग में दुनिया की नंबर-2 टीम बनने का मौका है।

शेयर करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को ऑकलैंड में खेला जाएगा। इस सीरीज के दौरान भारत के पास वनडे रैंकिंग में दुनिया की नंबर-2 टीम बनने का मौका है।

इसके अलावा भारतीय टीम पाकिस्तान के 2 बड़े रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है। भारत के कप्तान शिखर धवन वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में वेस्टइंडीज के दिग्गज विव रिचर्ड्स से आगे निकल सकते हैं। इन सभी रिकॉर्ड की बात आगे विस्तार से करेंगे। शुरुआत रैंकिंग से करते हैं।

भारत इस समय टी-20 क्रिकेट में दुनिया की नंबर-1 टीम है तो टेस्ट में उसे दूसरा स्थान हासिल है। वनडे क्रिकेट में भारत तीसरे नंबर पर है। इस सीरीज के दौरान भारतीय टीम के पास नंबर-2 पर जाने का मौका है। अभी इंग्लैंड 119 पॉइंट्स के साथ पहले और न्यूजीलैंड 114 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है। भारत के 112 अंक हैं।

भारत अगर सीरीज में 2-1 या 3-0 से जीत हासिल कर लेता है तो वह वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगा। 2-1 से जीत की स्थिति में भारत के 113 और न्यूजीलैंड के 112 अंक होंगे। 3-0 से जीत की स्थिति में भारत के 116 और न्यूजीलैंड के 108 पॉइंट्स होंगे।

शेयर करें