मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में आज बढ़ेगा पारा, कल बूंदाबांदी के आसार, गुलाबी हवाओं का दौर रहेगा जारी

up bureau

राजधानी लखनऊ में न्यूनतम और अधिकतम तापमान फिर से बढ़ने लगा है। देर रात न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास बना रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने की संभावना है। इस दौरान तेज पूर्वी हवाओं का असर भी बना रहेगा।

लखनऊ में आज बढ़ेगा पारा, कल बूंदाबांदी के आसार, गुलाबी हवाओं का दौर रहेगा जारी
लखनऊ में आज बढ़ेगा पारा, कल बूंदाबांदी के आसार, गुलाबी हवाओं का दौर रहेगा जारी
शेयर करें

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में न्यूनतम और अधिकतम तापमान फिर से बढ़ने लगा है। देर रात न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास बना रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने की संभावना है। इस दौरान तेज पूर्वी हवाओं का असर भी बना रहेगा।

वही बीते 16 मार्च को लखनऊ का अधिकतम तापमान 36. 6 डिग्री दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री था। इसके बाद तापमान में लगातार गिरावट हुई, लेकिन अब फिर से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गयी।

वही बीते दिन बुधवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से 0.2 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा। यह सामान्य तापमान से 0.2 डिग्री कम रहा। दिन में तेज धूप निकली रही जबकि सुबह और शाम के समय हल्की ठंडी पूर्वी हवाओं का असर बना रहा।

मौसम विभाग का अनुमान के अनुसार21 मार्च को लखनऊ सहित इसके आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि इसके बाद कुछ दिनों तक बादल छाए रहने के साथ तेज धूप भी देखने को मिलेगी। अधिकतम तापमान फिर से 36 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा।

शेयर करें