मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

Chandauli में जंगली जानवर का आतंक, आधा दर्जन से अधिक लोगों पर किया हमला

up bureau

उत्तर प्रदेश के चंदौली गांव के बलुआ थाना क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ गांव में बीती रात एक जंगली जानवर ने ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। जिससे आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण घायल हो गए. इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.

Chandauli में जंगली जानवर का आतंक, आधा दर्जन से अधिक लोगों पर किया हमला
Chandauli में जंगली जानवर का आतंक, आधा दर्जन से अधिक लोगों पर किया हमला
शेयर करें

चंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली गांव के बलुआ थाना क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ गांव में बीती रात एक जंगली जानवर ने ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। जिससे आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण घायल हो गए. इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. डीएफओ काशी वन्य जीव क्षेत्र दिलीप श्रीवास्तव ने सियार होने की पुष्टि की. वही भेड़िया होने के सम्बंध में अफवाह बताया.

दरअसल बीती रात लक्ष्मणगढ़ गांव में जंगली जानवर के हमले से शारदा पाठक, कल्लू गोड़, अनीश पाण्डेय, निखिल पाण्डेय सहित दो बकरी घायल हो गए. घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण लाठी डंडे लेकर चौकस हो गए. वही घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है. सूचना पाकर मौके पर थानाध्यक्ष बलुआ अशोक कुमार मिश्र मय फोर्स पहुंच गए और काफी खोजबीन के बाद भी जंगली जानवर का कही पता नही चल पाया.

जंगली जानवर के हमले से घायल शारदा पाठक ने बताया कि मैं लछु ब्रम्ह बाबा मंदिर से आरती कर के आ रहा था. गांव में जब आया घर से 200 मीटर पीछे एका एक आया और पीछे से हमला कर दिया और पैर से खून का रिसाव ज्यादा होने लगा. प्राइवेट हॉस्पिटल से उपचार कराने के बाद घर वापस आ रहा था और फिर उसी जानवर ने मुझपर हमला करना चाहा लेकिन ग्रामीण मौजूद थे जिससे वह हमला नही कर पाया और भाग गया. बताया की सियार से बड़ा जानवर था और उसका लम्बा मुँह था. उसको मारा नही गया. फिर उसके बाद बकरी पर जाकर हमला कर दिया. वही जंगली जानवर द्वारा गांव के 7 लोगों को काटने की बात कही. इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. जानकारी होने के बाद थानाध्यक्ष बलुआ मय फोर्स मौके पर आए थे. साथ ही डायल 112 की गाड़ी भी मौके पर आई थी. गांव में भय का माहौल व्याप्त है.

इस बाबत काशी वन्य क्षेत्र के डीएफओ दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि बीती रात करीब 08:30 बजे सूचना प्राप्त हुई कि बलुआ थाना क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ गांव में कुछ लोगों को किसी जंगली जीव ने घायल कर दिया है. सूचना पाकर फॉरेस्ट और पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची. और पाया गया कि कुछ लोग अपने घर के बाहर बैठे हुए थे. अचानक दो तीन सियार लड़ते हुए आए और उसमें से एक सियार तीन चार लोगों को पैर में काट लिया है. और एक बकरी को भी काट लिया है. फारेस्ट और पुलिस की टीम तत्काल सीएचसी पहुंचाया. लोगों से सचेत रहने और घर के आसपास चौकस रहने की अपील की. फारेस्ट और पुलिस की टीम लगातार निगरानी में लगी हुई है. भेड़िया का सम्बंध में जो अफवाह फैलाया जा रहा है वह गलत है. इस क्षेत्र में कही कोई भेड़िया नही है. आजकल बरसात के मौषम में जो जंगली जीव जंतु होते है वह पानी से बचने के लिए गांव घरों के आसपास आ जाते है.

शेयर करें